लखनऊः यूपी के विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी की आज दिल्ली में बैठक होनी है। माना जा रहा है कि पहली सूची आज जारी की जा सकती है। गौरतलब है कि सोमवार को लखनऊ में भाजपा ने बैठक की थी। जहां पर दावेदारों के नाम गहन समीक्षा की गई थी। मंगलवार को भाजपा की दिल्ली में एक बड़ी बैठक होनी है। इसमें शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दिल्ली पहुंचेंगे। दिल्ली से यूपी के बीजेपी अपने उम्मीदवारों पर आखिरी फैसला लेगी। इस बड़ी बैठक में सीएम योगी के अलावा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित कई बड़े पदाधिकारी शामिल हो सकते हैं। सूत्रों की मानें तो पश्चिमी यूपी के सीटों के बंटवारे को लेकर आज पहली सूची जारी हो सकती है। आपको जानकारी के लिए बता दें कि, यूपी चुनाव में सभी पार्टियां पश्चिमी यूपी को लेकर काफी सक्रिय हैं। ऐसे में भाजपा अपनी बड़ी बैठक में पश्चिमी यूपी पर ही चर्चा करेगी।
Read also: यूपी विधानसभा चुनाव: 11 जनवरी से घर-घर जनसंपर्क करेगी भाजपा
भाजपा विधानसभा चुनाव में जीत के लिए कोई कोर कसर छोड़ने के मूड में नहीं है। जिसको लेकर बीजेपी ने साफ कर दिया है कि, खराब छवि वाले मौजूदा विधायकों को टिकट नहीं देगी। वह जिताऊ और टिकाऊ उम्मीदवारों पर ही दांव खेलेगी। चुनावों में टिकट बटवारों को लेकर पार्टी की चुनाव समिति की पहली बैठक में प्रत्याशी चयन पर मंथन किया गया। पहले और दूसरे चरण के कुछ प्रत्याशियों की सूची इसी सप्ताह जारी की जाएगी। उधर, दिल्ली में मंगलवार को होने वाली पार्टी की बैठक में यूपी के प्रत्याशी चयन को लेकर निर्णय किया जाएगा।
Read also: सीएम योगी बोले, विपक्ष को तो कुछ भी अच्छा नहीं लगता
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की अध्यक्षता और सीएम योगी की मौजूदगी में पार्टी मुख्यालय में बैठक की गयी। जहां प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने चुनाव प्रचार की रणनीति प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि, निर्वाचन आयोग की कोविड गाइडलाइन के तहत डोर टू डोर प्रचार होगा। पार्टी बड़े नेताओं की डिजिटल सभा और रैली करेगी। बूथ लेवल पर भी तैयारी की जा रही है। विरोधी पार्टियों के प्रत्याशियों को देखकर जातीय समीकरणों पर काम किया गया है। उनके अनुसार ही प्रत्याशियों का ऐलान किया जाएगा।

