Site icon Buziness Bytes Hindi

UP MLC Election 2022: बाहुबली धनंजय सिंह के करीबी को भाजपा ने बनाया प्रत्याशी, किया नामांकन


UP MLC Election 2022: बाहुबली धनंजय सिंह के करीबी को भाजपा ने बनाया प्रत्याशी, किया नामांकन

जौनपुर: उत्तर प्रदेश एमएलसी चुनाव (MLC Election 2022) के पहले चरण के लिए नामांकन का सोमवार को अंतिम दिन रहा। इसी क्रम में सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी बृजेश कुमार सिंह उर्फ प्रिंसू ने दो सेट में और समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी मनोज कुमार ने चार सेट में अपना नामांकन जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के समक्ष दाखिल किया।

Read also- Yogi Adityanath: अदभुद होगा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का शपथ ग्रहण समारोह

आपको बता दें कि भाजपा (BJP) ने सोमवार की सुबह पूर्वांचल की तीन सीटों वाराणसी, जौनपुर और मिर्जापुर पर प्रत्याशियों की घोषणा किया। जौनपुर में पूर्व सांसद धनंजय सिंह के करीबी सिटिंग एमएलसी बृजेश सिंह उर्फ प्रिंसू को एमएलसी उम्मीदवार घोषित किया। उनके नाम की घोषणा होते ही बृजेश सिंह प्रिंसू के समर्थकों में खुशी छा गई।

Read also- MLC Election 2022: नामांकन में एक दिन का वक्त बचा, भाजपा ने एमएलसी चुनाव में अभी तक पूरे प्रत्याशी नहीं उतारे

इसके साथ ही पूर्वांचल में राजनीतिक पारा चढ़ गया है। कई जिलों में अब रोचक मुकाबला होने के आसार हैं। जौनपुर स्थानीय प्राधिकरण निर्वाचन क्षेत्र से वर्तमान समय में बृजेश कुमार सिंह प्रिंसू एमएलसी हैं। प्रिंसू को पूर्व सांसद बाहुबली धनंजय सिंह का करीबी बताया जाता है।

Exit mobile version