इटावा में एसपी सिटी को भाजपा नेताओं ने मारा थप्पड़, वीडियो वायरल

उत्तराखंडइटावा में एसपी सिटी को भाजपा नेताओं ने मारा थप्पड़, वीडियो वायरल

Date:


इटावा में एसपी सिटी को भाजपा नेताओं ने मारा थप्पड़, वीडियो वायरल

लखनऊ: यूपी के ब्लॉक प्रमुख चुनाव में जमकर हिंसा अपने चरम पर है. नौबत पुलिस अधिकारियों के पिटने की भी आ रही है. खबर के मुताबिक इटावा के बढ़पुरा ब्लॉक में जमकर फायरिंग और बवाल हुआ, एसपी सिटी प्रशांत कुमार को थप्पड़ मारा गया और ऐसा बीजेपी विधायक की मौजूदगी में हुआ है। बीजेपी कार्यकर्ताओ ने एसपी प्रशांत किशोर को थप्पड़ मारा है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एसपी सिटी अपने आला अधिकारी को बता रहे हैं कि भाजपा वाले बम और असलहा लेकर आये थे और उन्हें थप्पड़ भी मारा।

इटावा के बढ़पुरा के उदी चौराहे पर दर्जनों राउंड फायरिंग हुई बीजेपी कार्यकर्ताओं ने यहाँ कई राउंड फायरिंग की BJP विधायक,जिलाध्यक्ष के सामने फायरिंग बीजेपी कार्यकर्ताओ ने जमकर गदर काटा, पुलिस ने अपने बचाव में आंसू गैस के गोले दागे।

इटावा में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने ऐसा गदर कटा की एसपी सिटीको एसएसपी को फोन करके अपना हाल बयां करना पड़ा और एएसपी सिटी ने एसपी को बताया की बीजेपी के लोग बम लेकर आये है और बीजेपी वालों ने मुझे थप्पड़ मारा है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...

जेल यात्रा के बाद मेरा जुड़ाव रंगमंच से हो गया था- पंकज त्रिपाठी

न्यूज डेस्क: उन्होंने साल 2004 में फिल्म 'रन' से...

स्वाद के साथ सेहत भी देते हैं गर्मी में कूल कूल शेक

न्यूज डेस्क : गर्म मौसम में फ्रूट शेक का...