Site icon Buziness Bytes Hindi

भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने कैमरे पर राहुल गाँधी को दी अश्लील गाली

suvendu adhikari

भाजपा नेताओं का नैतिक पतन दिन बदिन और बढ़ता चला जा रहा है। पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के नेता सुवेंदु अधिकारी ने खुले आम कैमरे पर अश्लील टिप्पणी की जिसे आम भाषा में गन्दी गाली कहा जाता है. भाजपा नेता के इस अनैतिक कृत्य पर उनके खिलाफ FIR दर्ज हो गयी है। बता दें कि राहुल गाँधी पिछले दो दिनों से पश्चिम बंगाल में थे और आज बिहार पहुंचे है.

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के बारे में पत्रकारों से बात करते हुए सुवेंदु अधिकारी ने कांग्रेस नेता को अश्लील गाली देते हुए कहा कि वह पिछले चार दिनों से लगातार राहुल गांधी के बारे में सुन रहे हैं।कौन हैं वह? राहुल को अश्लील गाली देने वाला उनका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया है. वीडियो में साफ़ तौर देखा और सुना जा सकता है कि भाजपा नेता ने राहुल गाँधी को कौन सी अश्लील गाली दी. सुवेंदु अधिकारी की इस गाली पर वहां मौजूद लोग भी मज़ा ले रहे हैं.

भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी की राहुल के खिलाफ इस अश्लील टिप्पणी पर उनके विरुद्ध एफआईआर दर्ज हुई। पश्चिम बंगाल कांग्रेस के सचिव सुमन रॉय चौधरी और राज्य इकाई के पार्टी प्रवक्ता अभिषेक बनर्जी ने रायगंज पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। कांग्रेस ने सुवेंदु अधिकारी से उनकी अश्लील टिप्पणी के लिए “बिना शर्त माफी” की भी मांग की। TMC ने इस अशोभनीय शब्द का इस्तेमाल करने पर भाजपा विधायक की आलोचना की है। टीएमसी प्रवक्ता कुणाल घोष ने कहा कि राहुल गांधी का अपमान करने के लिए भाजपा नेता किस तरह की भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं।

Exit mobile version