Site icon Buziness Bytes Hindi

Shrikant Tyagi Case: भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी 25 हजार का इनाम,एसटीएफ और 40 टीमें कर रही पीछा,उत्तराखंड में दबिश

देहरादून। नोएडा के ओमैक्स ग्रैंड में महिला से बदसलूकी करने वाला भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी शातिर दिमाग का है। भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी का वीडियो वायरल होने के बाद से पुलिस उसकी तलाश रही है। लेकिन वह अभी पकड़ से दूर है। पुलिस सूत्रों के अनुसार श्रीकांत ओमैक्स सोसायटी से होंडा सिविक कार से निकला था। इसके बाद रास्ते में वह स्कॉर्पियो में सवार हुआ। होंडा सिविक लेकर ड्राइवर लौट आया था। आगे चलकर श्रीकांत त्यागी ने स्कॉर्पियो भी छोड़ दी थी। हालांकि चौराहों पर खंगाले फुटेज में स्कॉर्पियो वापस आती दिख रही है। वहीं तीसरी कार ऐसी जगह बदली गई है जहां पर कैमरे ही नहीं थे।  ऐसे में श्रीकांत त्यागी कौन सी कार से फरार है। पुलिस ये सुराग लगा रही है। वहीं पूरे मामले में राजनैतिक तूल पकड़ा तो भाजपा ने श्रीकांत त्यागी से पल्ला झाड़ लिया है। श्रीकांत त्यागी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। पुलिस ने श्रीकांत त्यागी की वह कार बरामद कर ली है। जिसे आखिरी बार उसने इस्तेमाल किया था। हापुड़ टोल प्लाजा से पुलिस ने कार बरामद की है। पुलिस को अब तक जानकारी मिली है श्रीकांत त्यागी उत्तराखंड में पहुंच सकता है। हरिद्वार के बाद उसकी आखिरी लोकेशन ऋषिकेश में मिली थी। उसके बाद उसने फोन बंद कर लिया है। पुलिस की टीमें उत्तराखंड में दबिश दे रही हैं। रात भर छापामारी के अलावा श्रीकांत के संभावित रूटों पर कड़ी जोड़कर उस तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है। श्रीकांत त्यागी के पीछे इस समय 40 टीमें लगी हुई हैं। 

Read also: Dehradun News: नमामि गंगे परियोजना के तहत अब उत्तराखंड का ये गांव होगा प्लास्टिक मुक्त

एसटीएफ और एसओजी की 40 टीमें अलग-अलग जिलों में दबिश दे रही हैं। मेरठ, सहारनपुर, नोएडा, गुरुग्राम, लखनऊ और उत्तराखंड में छापेमारी चल रही है। माना जा रहा है कि श्रीकांत शर्मा कोर्ट में भी सरेंडर कर सकता है। इसलिए दिल्ली के सूरजपुर कोर्ट में सादी वर्दी में पुलिस वाले तैनात हैं। श्रीकांत शर्मा पर दबाव बढ़ाते हुए नोएडा अथॉरिटी ने ओमैक्स सोसाइटी में फ्लैट के पीछे बने श्रीकांत त्यागी के अवैध निर्माण को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया है। उसके खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई करते हुए संपत्ति को कुर्क की तैयारी हो रही है। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भी बयान जारी कर कहा है कि भाजपा सरकार में अपराधी कोई भी हो योगी सरकार में बख्शा नहीं जाएगा।

Exit mobile version