नोएडा। सेक्टर 93 बी स्थित ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी द्वारा महिला से अभद्रता करने का मामला अब तूल पकड़ रहा है। फरार भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी को पुलिस अभी तक गिरफ्तार नहीं कर पाई। वहीं ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में रात एक दर्जन लोग घुस गये और पीड़ित महिला घर जाने की कोशिश करने लगे। खबर फैलते ही हजारों संख्या में लोग एकत्र हो गये और आरोप लगाया भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी सोसायटी में गुंडे भेजकर वहां लोगों डराने की कोशिश की है। हंगामा बढ़ता देख पुलिस के अधिकारी और भाजपा के अन्य नेता भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को शांत करने का प्रयास किया। पुलिस ने हिरासत में लिए लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। लोगों को पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते और मामला बढ़ता देख भाजपा सांसद महेश शर्मा मौके भी पर पहुंचे। इस दौरान उनकी वहां पुलिस से तीखी झड़प हुई। महेश शर्मा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि आज की घटना के लिए वो शर्मिंदा हैं। उन्होंने कहा कि जिम्मेदार अधिकारियों को सस्पेंड किया जाएगा।
Read also: Bihar Politics: बिहार की सियासत में बड़े हेरफेर के आसार,नई सरकार बनाने की अटकलें तेज
सारे मामले हो रही लगातार भाजपा की हो रही बेइज्जती से नाराज भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर कमिश्नर और डीएम मौके पर पहुंच कर डैमेज को कंट्रोल करने में जुट गये। कमिश्नर आलोक कुमार ने सोसायटी की सुरक्षा को मज़बूत करने के साथ पीड़ित सुरक्षा देने की बात कही और फरार भाजपा नेता पर गैंगेस्टर लगाने और सम्पति कुर्क करने का आश्वासन दिया। डीएम सुभास एल वाई ने कहा कि आरोपी की अन्य व्यवसायिक गतिविधियाें के बारे में सूचनाये मिली है। उसके लिये विभागीय टीम गठित कर कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। प्रशासनिक स्तर पर आरोपी श्रीकांत त्यागी के खिलाफ शिकंजा कसने की तैयारी अब शुरू हो गई है। उसके खिलाफ गैंगेस्टर लगाने और सम्पति कुर्क करने के आश्वासन भी लोगों के आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा। लोगों का कहना है कि श्रीकांत त्यागी की गिरफ्तारी अखिर कब होगी।

