Site icon Buziness Bytes Hindi

Big Breaking: भाजपा नेता ने चांदी कारोबारी को गोली मारी, गला काटकर सिर धड़ से किया अलग

आगरा। आज शुक्रवार की सुबह आगरा के सिकंदरा में भाजपा नेता ने चांदी कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद चाकू से उसका गला काटकर सिर धड़ से अलग कर दिया। भाजपा नेता ने चांदी कारोबारी को गाड़ी में गोली मारने के बाद गांव अरसेना के जंगल में गला काटकर धड़ से अलग कर उसे पॉलिथीन में रख कार में ही डाल दिया। इस दौरान गश्त कर रही पुलिस ने खड़ी कार को चेक किया तो पिछली सीट पर मानव सर पड़ा देख उसके होश उड गए। पुलिस ने गोली मारने के आरोपी भाजपा नेता और उसके भतीजे को पकड़ लिया है।

सिकंदरा पुलिस तड़के साढ़े तीन बजे अरसेना गांव में गश्त पर थी। इस दौरान गांव के जंगल में कार और दो युवकों को खड़ा देखा वहां पर रूक गई। पुलिस ने जब युवकों को बुलाया तो दोनों ने भागने की कोशिश की। पुलिस ने दोनों युवकों में से एक को पकड़ लिया और कार की तलाशी ली। जिसमें कार की पिछली सीट पर एक व्यक्ति का कटा सिर रखा देख पुलिस के होश उड़ गए।

Read also: देश में रोज़ हो रही है लोकतंत्र की हत्या: राहुल गाँधी

सीओ हरी पर्वत एएसपी सत्यनारायण ने जानकारी देते हुए बताया कि पकड़े युवक ने अपना नाम टिंकू भार्गव बताया। युवक बेलनगंज का रहने वाला है। उसके साथ उसका भतीजा भी था।  जिस चांदी कारोबारी की हत्या की  गई है। उसका नाम लोहामंडी के तरकारी वाली गली निवासी नवीन वर्मा है। वह चांदी का बड़ा करोबारी था। हत्यारोपी टिंकू की चांदी कारोबारी नवीन से दोस्ती थी। उसके घर पर आना जाना था। गत गुरुवार रात को उसने नवीन को बहाने से बुलाया था। दोनों उसे गाड़ी में लेकर गए थे। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि गाड़ी में कनपटी पर गोली मारकर नवीन की हत्या की गई है। इसके बाद गांव अरसेना लेकर गए और वहां पर शव ठिकाना लगा रहे थे। कार रोकने के बाद दोनों ने शव नीचे उतारा और चाकू से चांदी कारोबारी का गला काट दिया।
हत्यारोपियों ने मृतक के कपड़े भी उतार दिए थे। जिससे पहचान न हो सके। कार में सिर को पॉलिथीन में लपेट कर रखकर वो ले जाने वाले थे। इसी दौरान पुलिस पहुंच गई। दोनों आरोपी पकड़ लिए हैं। एसएसपी प्रभाकर चैधरी ने पुलिस की सतर्कता पर टीम को इनाम की घोषणा की है। हत्यारोपी टिंकू खुद को भाजपा नेता बता रहा है। हालांकि अभी तक किसी भी पदाधिकारी ने इसकी पुष्टि नहीं की है। लेकिन उसके पास से मिले विजिटिंग कार्ड में भी उसने भाजपा का लोंगो और खुद को वरिष्ठ भाजपा नेता लिखवाया हुआ है।

Exit mobile version