Site icon Buziness Bytes Hindi

Ankita Bhandari Murder Case: भाजपा नेता के रिजाॅर्ट की होगी फोरेंसिक जांच,खुलेंगे अंकिता हत्याकांड के राज

ऋषिकेश। अंकिता भंडारी हत्याकांड में एसआईटी अभी गवाहों के बयान दर्ज कर रही है। एसआईटी को गवाहों के बयान से ही बहुत कुछ हाथ लग गया है। वहीं गवाहों के बयान के बाद एसआईटी फोरेंसिक जांच के लिए रिजाॅर्ट को कब्जे में लेगी। हालांकि भाजपा नेता के रिजाॅर्ट को अभी पूरी तरह से सील किया जा चुका है। रिजाॅर्ट के बाहर पुलिस तैनात की गई है।  गवाहों के बयान दर्ज करने के बाद फोरेंसिक जांच की बारी है। एसआईटी ने अंकिता भंडारी हत्याकांड में कई महत्वपूर्ण दस्तावेजों और अन्य वस्तुओं को फोरेंसिक जांच के लिए भिजवा दिया है। इनकी रिपोर्ट आने के बाद पुलिस अपने केस को और मजबूती देने की तैयारी में है। 

फोरेंसिक लैब जिन चीजों की जांच करेगी उनमें निम्न हैं।  

– अंकिता और पुष्प के बीच व्हाट्सएप चैट। 
– वायरल ऑडियो रिकॉर्डिंग। 
– अंकिता के मृत शरीर पर मिले कपड़े। 
– पुलकित को छोड़कर दोनों आरोपियों के मोबाइल।

 विषेशज्ञों के अनुसार कैसे आई होंगी चोट

– अंकिता को जब आरोपियों ने धक्का दिया होगा तो उसका सिर कैनाल बेड से टकराया होगा। 
– अंकिता जब पानी में गिरी तो किसी पत्थर में सिर लगा होगा। 
– पानी में दम घुटने से पहले अंकिता के शरीर पर कोई चीज टकराई होगी। 
– हो सकता है कि आरोपियों ने किसी बड़ी चीज से अंकिता पर वार किया हो।

Exit mobile version