अहमदाबाद। Gujarat Chunavi Dangal – गुजरात चुनाव में शराब बंदी भी एक मुख्य मुद्दा हो सकता है। लेकिन जिस तरह से चुनाव में सभी दल अपनी तैयारियां कर रहे हैं। उससे लगता है कि इस बार चुनाव में सत्तारूढ दल भाजपा को अच्छी टक्कर मिलने वाली है। इस बार गुजरात विधानसभा चुनाव में जिस तरह से शराबबंदी का मुद्दा उठ रहा है उसे देखकर लग रहा है कि यह मतदान को प्रभावित करेगा। शराबबंदी हटाओं का मुददा विधानसभा चुनाव में यह अच्छी जगह घेरेगा। प्रदेश के पूर्व मंत्री खुमानसिंह वंसिया ने तो दावा किया है कि अगर भाजपा शराबबंदी को राज्य में खत्म कर दे तो राज्य की सभी 182 विस सीट जीत सकती है। वंसिया जो कि कभी केशूभाई पटेल सरकार में मंत्री रहे थे। उन्होंने यह बयान दिया है। वंसिया ने अपने बयान में कहा कि यह उनकी व्यक्तिगत राय है। वह इस मुद्दे पर वही करेंगे जो पार्टी चाहेगी। बता दें कि वंसिया बहुत समय से राज्य में शराबबंदी खत्म करने की वकालत कर रहे हैं। वंसिया केशुभाई पटेल सरकार में 1995 में मंत्री थे। उन्होंने यह कहा कि यह मुददा भाजपा को यह आने वाले चुनाव में मदद करेगा। पूर्व मंत्री ने कहा कि वो अपने रुख पर कायम हैं। उनका कहना है कि राज्य से शराबबंदी खत्म होनी चाहिए।
Read also: Udaipur Murder Case: कोर्ट परिसर में कन्हैया की कातिलों पर हमला, पड़े थप्पड़, फाड़े गए कपडे
वहीं राज्य की प्रमुख विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने शराबबंदी के मुद्दे को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस प्रवक्ता मनीष दोषी कहना है कि गांधी और सरदार पटेल के गुजरात में करोड़ों लीटर शराब अब भी बह रही है और शराबबंदी सिर्फ कागजों तक सीमित है। पुलिस शराब की तस्करी करने वाली गाड़ियों की सुरक्षा करती है। युवाओं की जिंदगी शराब पीने से खराब हो रही है।
