Site icon Buziness Bytes Hindi

Roorkee News: प्रॉपर्टी डीलर इमरान हत्याकांड में भाजपा नेता का बेटा गिरफ्तार, एक अन्य की तलाश में दबिश

रूडकीरुड़की में प्रॉपर्टी डीलर इमरान हत्याकांड मामले में आज मंगलवार को नामजद भाजपा नेता अशोक वर्मा के बेटे रिजुल वर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। लक्सर के संघीपुर गांव निवासी प्रापर्टी डीलर हत्या के मामले में भाजपा नेता अशोक वर्मा, उसका बेटा रिजुल और बिजेंद्र फरार चल रहे थे। जिसमें से सोमवार देर रात नारसन क्षेत्र से पुलिस ने एक बेटे रिजुल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की है।  पुलिस रिजुल को अदालत में पेश करने की तैयारी कर रही है। एसपी देहात प्रमेन्द्र डोबाल ने जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा नेता और एक अन्य की तलाश में दबिश दी जा रही है। वहीं पुलिस समान बरामदगी के लिए आरोपी रिजुल को साथ लेकर गई है।

Read also: Paddy Purchase Center: एक अक्टूबर से शुरू होगी धान की खरीद, गांव के नजदीक बनाए जाएंगे खरीद सेंटर

रुड़की के गणेशपुर में गत 27 जुलाई की सुबह संदिग्ध हालात में एक बिल्डिंग की छत से गिरकर प्रॉपर्टी डीलर इमरान निवासी गढ़ी संघीपुर, लक्सर की मौत हो गई थी। परिजनों ने राज्य मत्स्य सहकारी संघ लिमिटेड अध्यक्ष अशोक वर्मा उर्फ मंत्री, उसके बेटे रिजूल वर्मा और वीरेंद्र सैनी सहित छह पर छत से फेंककर हत्या का आरोप लगाया था। आरोप था कि हरिद्वार रोड पर बेशकीमती जमीन के सौदे के लिए इमरान रुड़की पहुंचा था। वहां से ये लोग इमरान को अपने साथ गणेशुपर ले गए। उसको बिल्डिंग में बंधक बनाकर रखा था। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जबकि भाजपा नेता और उसके बेटे फरार चल रहे थे। अब पुलिस ने भाजपा नेता के बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।

Exit mobile version