Site icon Buziness Bytes Hindi

छठें और सातवें चरण के लिए वाराणसी में बनेगी भाजपा की व्यूहरचना,नदेसर पैलेस में होगा


छठें और सातवें चरण के लिए वाराणसी में बनेगी भाजपा की व्यूहरचना,नदेसर पैलेस में होगा

कंट्रोल रूम मेरठ। प्रदेश के छठें और सातवें चरण के मतदान के लिए भाजपा ने अभी से रणनीति बनानी शुरू कर दी है। छठे और सातवें चरण में उम्दा जीत और विपक्षियों को चित करने के लिए भाजपा के चाणक्य अमित शाह वाराणसी में चुनाव की व्यूह रचना करेंगे। इन दोनो चरणों में एक ओर जहां भाजपा के ऊपर पांच साल पुराना प्रदर्शन दोहराने की चुनौती है वहीं इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी प्रतिष्ठा दांव पर हैं। इसीलिए भाजपा के चुनाव चाणक्य अमित शाह नदेसर पैलेस में विपक्ष को घेरने को चक्रव्यूह रचना तैयार करेंगे। अमित शाह ने अब नदेसर पैलेस में डेरा डाल दिया है। वे अब छठे और सातवें चरण के लिए यहीं से पूरी रणनीति तय करेंगे। यहीं से वो आसपास के जिलों में प्रचार करने जाएंगे।
भाजपा के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गृहमंत्री अमित शाह सोमवार की शाम को वाराणसी पहुंच गए। वे नदेसर पैलेस में रुकें हुए हैं और यहीं से पदाधिकारियों सहित पुराने दिग्गजों संग मंत्रणा कर छठें और सातवें चरण का फीडबैक लेने के साथ 2017 दोहराने को रणनीति बनाएंगे। इस दौरान वे कांशी, महानगर व जिलाध्यक्षों के साथ ही शहर के पुराने कार्यकर्ताओं व रणनीतिकारों से बात करेंगे। अमित शाह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र की सभी आठ विधानसभा सीटों की स्थिति की समीक्षा करेंगे।

Read also: अमित शाह पहुंचे गोरखपुर बोले, विपक्ष चाहे जो भी कर ले भाजपा होगी 300 के पार

भाजपा ने छठें और सातवें चरण के लिए भारी भरकम स्टार प्रचारकों की टीम मैदान में उतारी है। भाजपा के तीस स्टार प्रचारक इन दो चरणों में अपनी पूरी ताकत झोंकेगे।

Exit mobile version