Site icon Buziness Bytes Hindi

बीजेपी ही बंगाल की असली पार्टी है: पीएम मोदी


बीजेपी ही बंगाल की असली पार्टी है: पीएम मोदी

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज फिर बंगाल पहुंचे, खड़गपुर में एक चुनावी रैली को सम्बोधित करते हुए उन्होंने यह जताने की कोशिश की कि वास्तव बीजेपी ही पश्चिम बंगाल की असली पार्टी है, उन्होंने कहा कि ‘जनसंघ के जनक इसी बंगाल के सपूत थे. इसलिए अगर यहाँ सही अर्थ में कोई बंगाल की पार्टी है तो वो है बीजेपी. बीजेपी के डीएनए में आशुतोष मुखर्जी और डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी का आचार, विचार, व्यवहार और संस्कार है.

माँगा एक मौक़ा
उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस सहित लेफ्ट और कांग्रेस पर भी हमला किया और कहा कि बीजेपी वहां 70 सालों की बर्बादी को मिटाने आई है. उन्होंने कहा, ‘सेवा का अवसर देकर देखिए, हम कैसे ‘ओशोल पॉरिबॉरतोन’ लाकर दिखाते हैं. आपके जीवन की एक-एक दिक्कतों को दूर करने के लिए हम सभी दिन रात मेहनत करेंगे.’

दीदी बनीं दीवार
उन्होंने कहा, ‘यहां पश्चिम बंगाल में दीदी, विकास की हर योजना के सामने दीवार बनकर खड़ी हो गई हैं. आपने दीदी पर भरोसा किया, लेकिन दीदी ने आपको दुर्नीति दी, आपके साथ विश्वासघात किया.’

Exit mobile version