गुजरात विधानसभा चुनावों को लेकर इन दिनों सत्तारूढ़ भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच ज़बरदस्त रस्साकशी चल रही. आरोपों प्रत्यारोपों का दौर चल रहा है. शराब नीति के मामले को लेकर आज सीबीआई दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया से पूछताछ कर रही है. आम आदमी पार्टी ने उनकी गिरफ्तारी की आशंका जताई है, दिल्ली में AAP का ज़बरदस्त प्रदर्शन चल रहा है और काफी संख्या में आप नेताओं और कार्यकर्ताओं की गिरफ़्तारी भी हुई है. आप का भाजपा पर सीधा आरोप है कि गुजरात में चुनाव में भाजपा सिसोदिया को चुनाव प्रचार से रोकना चाहती है इसलिए उसने उनके खिलाफ केंद्रीय एजेंसियों को लगाया है.
इससे पहले कल केजरीवाल ने गुजरात के भावनगर में कहा कि भाजपा हर राज्य में जाकर डबल इंजन की बात करती है लेकिन गुजरात के लोगों इसबार डबल इंजन नहीं बल्कि नया इंजन चाहिए। केजरीवाल ने आंदोलनकारियों पर दर्ज फर्जी मुकदमें वापस लेने और बर्खास्त व सस्पेंड कर्मचारियों की सेवा बहाल करने का वादा भी किया. केजरीवाल ने कहा कहा कि भाजपा और कांग्रेस को 70 साल देखने के बाद एक मौका हमें भी देकर देखिये. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का ही एक सर्वे बता रहा कि सबसे कम महंगाई दिल्ली में और सबसे ज्यादा महंगाई गुजरात में है. इसलिए अगर AAP को वोट देंगे तो गुजरात से भी मंहगाई का खात्मा हो जायेगा.
वहीँ भाजपा गुजरात में लाभार्थियों का आज़माया हुआ सफल फार्मूला अपना आ रही है, फ्री राशन वितरण की समय अवधि बढ़ाने के बाद गुजरात में आज लाभार्थियों को लुभाने के लिए प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना- मुख्यमंत्री अमृतम (पीएमजेएवाई-एमए) के तहत 50 लाख से अधिक लाभार्थियों को आज से आयुष्मान कार्ड वितरित किये जायेंगे। देखना होगा कि लाभार्थियों का यह कार्ड अन्य चुनावों की तरह गुजरात में भी भाजपा को फायदा पहुंचाएगा या नहीं.
