राहुल गांधी ने आज संविधान पर चर्चा के दौरान सदन में अपने भाषण में द्रोणाचार्य और एकलव्य के बीच गुरु दक्षिणा की घटना का जिक्र करते हुए भाजपा पर बड़ा हमला किया। नेता विपक्ष राहुल गाँधी ने कहा कि जैसे द्रोणाचार्य के कहने पर उनके शिष्य एकलव्य का अंगूठा काटा गया वैसे ही आप देश के युवाओं का अंगूठा काटते हो. उन्होंने कहा कि जब आप देश के सारे कारोबार अडानी को देते हो तो देश के कारोबारियों का अंगूठा काटते हो. आज देश के युवाओं का अंगूठा काटकर बीजेपी बीजेपी उनके हुनर और ताकत को छीनना चाहती है. किसानों की जगह आज अंबानी अडानी को फायदा पहुंचाया जा रहा है, पेपरलीक के जरिए युवाओं का अंगूठा काटा जा रहा है.
संविधान पर चर्चा के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि देश की संस्थाओं पर कब्जा हो गया है. देश में राजनीतिक समानता खत्म हो गई है. हमारा पहला कदम जातिगत जनगणना होगी. इसके बाद नई तरीके से राजनीति होगी. 50 फीसदी आरक्षण की दीवार तोड़ेंगे. राहुल गांधी ने हाथरस का मुद्दा भी उठाया. उन्होंने कहा आरोपी बाहर घूम रहे हैं और पीड़ित परिवार घर में बंद हैं. पीड़ित परिवार को बेटी का अंतिम संस्कार करने नहीं दिया. मैं हाथरस के पीड़ित परिवार से मिला. सीएम योगी ने हाथरस की घटना पर झूठ बोला. आरोपी पीड़ित परिवार को धमकाते हैं. क्या यूपी में संविधान नहीं, मनुस्मृति लागू है? उन्होंने संभल का भी मुद्दा भी उठाया. राहुल ने कहा कि संभल में पांच लोगों की हत्या कर दी गई. ये कहां लिखा है संविधान में.
राहुल गांधी ने कहा कि RSS ने मनुस्मृति को संविधान से बेहतर बताया था, सावरकर भी मनुस्मृति को संविधान से ऊपर बता चुके हैं, ये लोग कहते हैं कि संविधान में कुछ भी भारतीय नहीं है. राहुल ने कहा कि संविधान में हमें बाबासाहेब के आदर्श दिखते हैं. संविधान पर चर्चा के दौरान राहुल गांधी ने अभय मुद्दा का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि हमारा संविधान विचारों का समुह है. संविधान एक जीवन दर्शन है. संविधान में हमारे संस्कृति के विचार हैं. संविधान में प्राचीन विरासत का समावेश है.
