भाजपा अनपढ़ों की पार्टी है: सिसोदिया

पॉलिटिक्सभाजपा अनपढ़ों की पार्टी है: सिसोदिया

Date:

मनीष सिसोदिया के घर पर सीबीआई के छापे के बाद से भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच ज़बानी जंग जारी है. दिल्ली के उपमुख्यमंत्री ने आज भाजपा को अनपढ़ों की पार्टी बताते हुए कहा कि दरअसल भाजपा दिल्ली के सरकारी स्कूलों को बंद कराकर प्राइवेट स्कूलों को बढ़ावा देना चाहती है. सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली के 80 प्रतिशत परिवार प्राइवेट स्कूलों का खर्चा नहीं उठा सकते, भाजपा चाहती है कि दिल्ली के 80 प्रतिशत परिवारों के बच्चे अनपढ़ रहें. 

शनिवार को सिसोदिया ने  प्रेस को संबोधित करते हुए भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि अपने ही राज्यों में भाजपा ने कई सरकारी स्कूलों को बंद कर दिया है। उन्हें इसकी जांच करनी चाहिए कि भाजपा शासित राज्यों में इतने सारे सरकारी स्कूल क्यों बंद हो गए। सिसोदिया ने आंकड़े पेश करते हुए कहा  हुए कहा कि मोदी शासन काल में साल 2015-2021 के बीच 72000 से अधिक सरकारी स्कूल बंद हुए और लगभग 12000 निजी स्कूल खोले गए। उन्होंने कहा कि सबसे ज़्यादा सरकारी स्कूल यूपी और गुजरात में बंद हुए. 

सिसोदिया ने कहा कि पहले शराब नीति में घोटाले की बात लेकर आये, हमारे घर पर छापा भी मारा मगर 10 दिन हो गए और अभी तक यह भी नहीं पता चला कि मिला क्या. जब वहां कुछ मिला नहीं तो अब स्कूलों में घोटाले की बात कर रहे हैं. सिसोदिया ने कहा कि अब तो दुनिया जानती है कि दिल्ली में कितने शानदार स्कूल हैं। भाजपा की साजिश है कि किसी तरह से यहां के सरकारी स्कूलों को बंद किया जाए। सिसोदिया ने कहा, सीएम ऑफिस पर छापा मारा, 40 विधायकों के खिलाफ मामला दर्ज किया मगर कुछ नहीं मिला।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...