Site icon Buziness Bytes Hindi

Himachal Chunav: भाजपा ने पांच साल में कमरतोड़ महंगाई और जीएसटी थोपी — प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी

शिमला। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने आज हिमाचल में अपनी पहली चुनावी जनसभा में जो तेवर दिखाए। उससे भाजपा की नींद उड़ गई है। प्रियंका ने अपने भाषण में अधिकांश युवा और व्यापारियों को फोकस रखा। महंगाई की बात मंच से कहकर महिलाओं को भी टटोलने की कोशिश की। प्रियंका गांधी ने कहा भाजपा सरकार ने महंगाई और जीएसजी के अलावा कुछ नहीं दिया।

प्रियंका गांधी ने कहा कि कांग्रेस की पहली कैबिनेट बैठक में पुरानी पेंशन स्कीम बहाल की जाएगी। इसके अलावा एक लाख पदों पर नियुक्ति किया जाना तय होगा। कांग्रेस की सरकार बनने के बाद पांच साल में पांच लाख बेरोजगारों को रोजगार दिया जाएगा। 680 करोड़ का स्टार्ट अप फंड, जीरो प्रतिशत ब्याज पर लोन दिया जाएगा। प्रियंका गांधी ने कहा कि भाजपा सरकार ने कर्मचारियों से धोखा किया है।

उनकी पेंशन भी छीन ली है। बुढ़ापे में सुरक्षा नहीं मिलेगी अब भाजपा राज में। हिमाचल के बागवानों से और किसानों से पूछिए, बड़े-बड़े उद्योगपति दाम तय कर रहे हैं। जब ये स्थिति आ जाए तो बदलाव जरूरी है। मंडी में विकास नहीं हुआ है। यहां की सड़कों का बुरा हाल आप सब देख रहे हैं। क्या पांच साल आप भाजपा को और देंगे। जागरूकता से अनुभव से देखें इन्होंने पांच साल में आखिर किया क्या है।

Exit mobile version