Site icon Buziness Bytes Hindi

किसानों को धोखे पर धोखा दे रही है भाजपा सरकार: अखिलेश यादव

akhilesh yadav

जबसे उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार बनी है तब से प्रदेश में किसानों को लगातार अपमान और प्रताड़ना झेलनी रही है। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा किसानों को धोखे पर धोखा दिया जा रहा है। सपा प्रमुख ने कहा कि असमय बरसात और ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को भारी नुक्सान हुआ लेकिन किसानों को राहत देने से योगी सरकार लगातार मुंह चुरा रही है। चढ़ते क़र्ज़, बढ़ती मंहगाई और सरकार की उपेक्षा से परेशान कई किसानों ने आत्महत्या तक कर ली है।

12 दिन में पांच किसानों की मौत

सपा प्रमुख ने कहा कि पिछले दिनों ओलावृष्टि और बेमौसम बरसात से हर किसान नुकसान लाखों के नुक्सान में आ गया। उसपर सरकार द्वारा केवल दो से तीन हजार मुआवज़े का एलान बर्बाद किसानों के जख्मों पर नमक डालने जैसा है, किसानों का एक तरह से अपमान है. वहीँ औद्यानिक फसलों पर भाजपा सरकार कोई मुआवजा भी नहीं दे रही है। फसल खराब होने पर 12 दिनों में बुंदेलखंड में 5 किसानों की जानें चली गई जिसमें से तीन किसानों ने आत्महत्या कर ली जबकि दो को दिल का दौरा पड़ गया।

‘फसल बीमा योजना‘ के नाम पर बीमा कंपनियों को फायदा

अखिलेश ने कहा कि किसानों के हित के बजाय भाजपा सरकार पूंजीघरानों के प्रति सहानुभूति रखती है। सपा प्रमुख ने कहा कि ‘फसल बीमा योजना‘ एक धोखा है क्योंकि इससे किसान को नहीं बल्कि बीमा कम्पनियों को फायदा हो रहा है। दरअसल भाजपा सरकार निजी बीमा कम्पनियों को किसानों के हिस्से की रकम बीमा के नाम पर दे रही है। बीमा कम्पनियां किसानों को मुआवजा एवं क्लेम देने में आनाकानी कर रही है। बीजेपी सरकार के किसी भी वादे पर भरोसा नहीं किया जा सकता है।

Exit mobile version