UP Politics: भाजपा सरकार ने न्याय को खत्म कर दिया है, झाँसी में बोले अखिलेश

उत्तर प्रदेशUP Politics: भाजपा सरकार ने न्याय को खत्म कर दिया है, झाँसी...

Date:

समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह उर्फ दीपक यादव से सोमवार को झाँसी जेल में मिलने के बाद समाजवादी प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि इस सरकार को जनता की कोई परवाह नहीं है. समाज का हर वर्ग परेशान है, फिर वो चाहे व्यापारी वर्ग ही क्यों न हो. अखिलेश ने कहा कि बढ़ती मंहगाई और बेरोज़गारी के मुद्दे पर भाजपा की केंद्र और राज्य की सरकार ने चुप्पी साध रखी है.

डर का माहौल पैदा कर रही है भाजपा सरकार

अखिलेश ने योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इस सरकार का काम बुनियादी मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाना, आम जनता पर तानाशाही करना और लोगों की आवाज़ को दबाना है. अगर कोई सच्चा पत्रकार सच्चाई लिखता है तो उसे जेल भेज दिया जाता है. इस सरकार ने ऐसे कितने पत्रकारों को जेलों में बंद कर रखा है जो सरकार की असलियत को उजागर करने में लगे हुए थे. प्रदेश में एक डर का माहौल पैदा कर दिया गया है. यह सरकार कलम को खरीदती है और अगर नहीं बिकती तो उसका सिद्दीक कप्पन जैसा हाल होता है.

विपक्ष के खिलाफ बदले की कार्यवाही दुःखद

झाँसी पहुँचने पर सपा प्रमुख को देखने और सुनने के लिए भारी संख्या में लोग जमा हुए थे. अखिलेश ने दीप नारायण सिंह उर्फ दीपक यादव से मिलने के बाद प्रेस वार्ता में भाजपा पर जमकर हमला बोला। सपा प्रमुख ने कहा कि भाजपा सरकार ने न्याय को खत्म कर दिया है। भाजपा सरकार में कोई न्याय की उम्मीद नहीं कर सकता है। सरकार से डरे हुए अधिकारी बताते है कि उन पर ऊपर से दबाव है। मुख्यमंत्री जी खुद इसमें दखल दे रहे हैं। अखिलेश ने कहा कि सबका समय आता है। सपा प्रमुख ने कहा कि हमें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है और उससे हमें न्याय मिलने की उम्मीद है, उन्होंने कहा कि सरकारी इशारे पर विपक्ष के खिलाफ बदले की कार्यवाही दुःखद बात है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related