Site icon Buziness Bytes Hindi

Assembly Election 2022: मतगणना अभिकर्ताओं को भाजपा ने दी स्पेशल ट्रेनिंग,शुरू हुआ काउंटडाउन


Assembly Election 2022: मतगणना अभिकर्ताओं को भाजपा ने दी स्पेशल ट्रेनिंग,शुरू हुआ काउंटडाउन

देहरादून। विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर मतगणन को काउंटडाउन शुरू हो चुका है। भाजपा मतगणना को लेकर किसी प्रकार की कोई चूक नहीं करना चाहती है। भाजपा ने सभी 70 विधानसभा सीटों पर होने वाली मतगणना के लिए मतगणना अभिकर्ताओं को स्पेशल ट्रेनिंग दी है। हालांकि ये स्पेशल ट्रेनिंग दो दिन चलेगी। जो कि बुधवार को शाम को समाप्त होगी। इस स्पेशल ट्रेनिंग में अभिकर्ता को मतगणना स्थल पर हर प्रकार की चुनौती और विपरीत परिस्थिति से निकलने की जानकारी दी जा रही है। विधानसभा चुनाव की मतगणना (vote counting) का काउंटडाउन शुरू हो चुका है।

Read also- यूपी चुनाव: मतगणना में हो सकती है हिंसा, आईबी की रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा

आगामी 10 मार्च यानी गुरुवार को मतगणना होगी। मतगणना शुरू होने में अब चंद घंटे ही शेष बचे हैं। ऐसे में भाजपा और कांग्रेस की तैयारियां जोरों पर हैं। इस क्रम में भाजपा ने एक पार्टी का आयोजन किया। जिसमें प्रांतीय पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों, विधानसभा क्षेत्रों के प्रभारियों व प्रत्याशियों के अलावा केंद्रीय मंत्रियों ने भाग लिया। इस बैठक में प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रहलाद जोशी ने बताया कि मतगणना के दौरान तैनात किए गए अभिकर्ता कार्यकर्ताओं केा पूरी तरह से प्रशिक्षित करके ही भेजा जाएगा। सभी अभिकर्ता को जरूरी टिप्स मतगणना से संबंधित दिए जाएंगे। जिससे वो मतगणना के दौरान वहां पर उत्पन्न होने की हर परिस्थिति से निपट सकें। मतगणना के दौरान अभिकर्ता की जागरूकता ही सब कुछ होती है। उन्हें मतगणना में किस समय पहुंचना है और ईवीएम (EVM) खुलने के बाद किस तरह से सतर्क व सजग रहना है। इसकी पूरी जानकारी और ट्रेनिंग दी गई है। इसके अलावा प्रत्येक अभिकर्ता को मतगणना की बारीकियों के बारे में भी समझाया गया है।

Exit mobile version