Site icon Buziness Bytes Hindi

Meghalaya election: भाजपा बीफ खाने से नहीं रोकती, अर्नेस्ट मावरी

mawari

मेघायल में 27 फरवरी को विधानसभा चुनाव हैं. इस बीच सियासी बयानों की वहां भरमार है जिनके अपने नफे नुक्सान बताये जा रहे हैं. ऐसे में जबकि भाजपा पूर्वोत्तर राज्यों में हिदुत्व के मुद्दे को गर्म कर रही है मेघालय के भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अर्नेस्ट मावरी के एक बयान ने चुनावी आग में घी डालने का काम किया है। भाजपा नेता ने मतदान से पहले चौंकाने वाला बयान देते हुए कहा है कि भाजपा बीफ खाने को कभी नहीं मना करती।

मेघालय में सभी खाते हैं बीफ

अपने एक इंटरव्यू में अर्नेस्ट मावरी ने कहा कि भाजपा में बीफ के सेवन पर कोई पाबंदी नहीं है. उन्होंने कहा कि वो भी बीफ खाते हैं और उनसे किसी को कोई समस्या नहीं है. उन्होंने कहा कि हम जो चाहें खा सकते हैं. आगे उन्होंने कहा कि किसी राजनीतिक दल को इससे समस्या नहीं होनी चाहिए? मावरी ने कहा कि मेघालय में खाने की आदतों पर कोई प्रतिबंध नहीं है और न ही इसे लेकर हमें कोई निर्देश नहीं मिला है. मेघालय में हर कोई बीफ खाता है और यहाँ इस पर कोई प्रतिबंध नहीं है. मावरी से पूछा गया कि हिंदू धर्म में तो गाय को पवित्र माना जाता है फिर आप इस तरह की बातें कैसे कर सकते हैं, इस पर उन्होंने कहा यह हमारी आदत और संस्कृति है.

भाजपा को मिलेंगी 34 सीटें

विधानसभा चुनावों में भाजपा की संभावनाओं पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा का मेघालय में एनपीपी और यूडीपी के साथ कड़ा मुकाबला होगा. इन चुनावों में उनकी पार्टी कम से कम 34 सीटें जीतेगी. मावरी ने आगे कहा कि शांति और विकास में यकीन रखने वालों को निश्चित रूप से भाजपा को राज्य में शासन करने का मौका देना चाहिए. बता दें कि मेघालय में 27 फरवरी को विधानसभा के लिए 60 सीटों पर मतदान होना है. चुनाव नतीजा 2 मार्च को घोषित किया जाएगा.

Exit mobile version