Site icon Buziness Bytes Hindi

भाजपा संविधान को खत्म करती है, हम संविधान की रक्षा करते हैं: राहुल

rahul gandhi

लोकसभा में नेता विपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गाँधी हरियाणा विधानसभा चुनाव प्रचार के अंतिम दिनों में आज लगातार दुसरे दिन हरियाणा संकल्प यात्रा पर निकले। आज यात्रा हरियाणा के सोनीपत से शुरू हुई जहाँ एक चुनावी सभा को राहुल गाँधी ने सम्बोधित किया। अपने सम्बोधन की शुरुआत में उन्होंने कहा, मुझे रास्ते में एक व्यक्ति ने मिला, उसने बताया कि वो एक छोटा बिजनेस चलता है लेकिन हरियाणा सरकार और नरेंद्र मोदी ने उसे बर्बाद कर दिया।

इसके बाद राहुल गाँधी अडानी और अम्बानी का ज़िक्र करके नरेंद्र मोदी को घेरने लगे. कांग्रेस नेता ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी और गलत GST लागू की और बैंक के दरवाजे आम लोगों के लिए बंद कर दिए क्योंकि ये सिर्फ अडानी-अंबानी को फायदा पहुंचाना चाहते हैं। राहुल ने कहा आज पूरा देश जानता है कि मोदी सरकार 20-25 अरबपतियों की मदद करने के लिए चलाई जा रही है।

राहुल गाँधी ने अग्निवीर का मुद्दा उठाते हुए लोगों से कहा कि दरअसल ये योजना हिंदुस्तान के जवानों से पेंशन, कैंटीन और शहीद का दर्जा चोरी करने का तरीका है।राहुल गाँधी ने कहा कि अगर हरियाणा आज बेरोजगारी और अपराध पहले नंबर पर है तो उसका कारण नफरत है। जिस दिन यहां मोहब्बत की सरकार बनेगी उसी दिन से यहां किसानों को MSP मिलेगी, नौजवानों को प्रदेश में रोजगार मिलेगा और हरियाणा में खुशहाली होगी क्योंकि नफरत को मोहब्बत से ही काटा जा सकता है।

सैनी सरकार की ‘परिवार पहचान पत्र’ योजना को घेरते हुए राहुल ने कहा कि दरअसल ये परिवार पहचान पत्र हरियाणा की जनता के लिए ‘परेशान पत्र’ बन गया है। इसकी आड़ में लोगों को सरकारी योजनाओं से दूर किया जा रहा है। राहुल ने वादा किया कि कांग्रेस सरकार बनते ही इसे ख़त्म कर दिया जायेगा।

राहुल गाँधी ने संविधान का ज़िक्र करते हुए कहा कि इसमें लिखा है कि हिंदुस्तान के सभी नागरिक एक समान हैं लेकिन नरेंद्र मोदी जब अरबपतियों का 16 लाख करोड़ का कर्ज माफ करते हैं मगर किसान का कर्ज माफ नहीं करते, तो ये संविधान पर हमला है। जब अडानी को फायदा पहुंचाने के लिए नरेंद्र मोदी तीन काले कानून लाते तो ये संविधान पर हमला है. राहुल ने कहा कि आज के हिंदुस्तान का सारा पैसा देश के कुछ चुनिंदा अरबपतियों के पास जा रहा है वहीं आपकी जेब से लगातार पैसा निकाला जा रहा है।

सच्चाई यही है कि किसी एक सामान के लिए जितनी GST अडानी-अंबानी देते हैं, उतनी ही GST देश का सबसे गरीब किसान भी देता है। इसलिए मैंने मन बना लिया है जितना पैसा नरेंद्र मोदी अडानी-अंबानी को देंगे, उतना ही पैसा हम देश के किसानों, गरीबों और महिलाओं को देंगे। राहुल ने कांग्रेस और भाजपा में फर्क को एक लाइन में बताते हुए कहा कि भाजपा संविधान को खत्म करती है, हम संविधान की रक्षा करते हैं।

Exit mobile version