राजस्थान के शहर उदयपुर में हिन्दू दर्ज़ी कन्हैया की गला रेतकर हत्या करने वाले हत्यारों के साथ सम्बन्धो से राजस्थान भाजपा ने इंकार किया है. राजस्थान बीजेपी के अल्पसंख्यक शाखा ने इसे कांग्रेस की साज़िश बताया है. बता दें कि कांग्रेस ने कई फोटोग्राफ जारी किये थे जिसमें हत्या में शामिल एक आरोपी भाजपा नेता के साथ नज़र आ रहा है.
Read also: Breaking News: राजस्थान में रेड अलर्ट,पूरे प्रदेश में धारा 144, इंटरनेट पर प्रतिबंध
कांग्रेस पार्टी के इस आरोप पर अब राजस्थान बीजेपी के अल्पसंख्यक शाखा के प्रमुख सादिक खान का बयान सामने आया है, सादिक ने कन्हैया की हत्या को गेहलोत सरकार की विफलता बताते हुए कहा कि हमारा किसी भी आरोपी के साथ कोई सम्बन्ध नहीं है. बता दें कि कांग्रेस इस हत्याकांड के मुख्य आरोपियों में से एक रियाज़ अटारी को भाजपा का सदस्य बताते हुए आरोप लगाया था कि जांच को NIA के सिपुर्द करने की कहीं यह वजह तो नहीं कि मामले को रफा दफा कर दिया जाय.
Read also: Gujarat Chunavi Dangal: क्या है गुजरात मे बीजेपी का विजय प्लान
कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा के इन आरोपों को भाजपा आई टी सेल के प्रमुख ने फ़र्ज़ी बताया था. गौरतलब है कि हिन्दू दर्ज़ी कन्हैया लाल की मंगलवार को दो मुस्लिम युवकों लोगों ने हत्या कर दी थी. बेख़ौफ़ हत्यारों ने न सिर्फ बेरहमी से हत्या की बल्कि उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर भी किया था. हत्यारे रियाज़ और ग़ौस मोहम्मद ने इसके बाद एक और वीडियो पोस्ट कर हत्या की बात कबूली और पीएम मोदी को भी धमकी दी. इस मामले इन दोनों हत्यारों को कुछ ही घंटों बाद राजस्थान पुलिस ने उस समय गिरफ्तार कर लिया था जब यह दोनों मोटरसाइकिल से राजस्थान से फरार होने की कोशिश कर रहे थे. इस मामले में अबतक पांच अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया गया है. दोनों मुख्य आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
