Site icon Buziness Bytes Hindi

Gujarat Chunavi Dangal: भाजपा कांग्रेस एक ही बात जनता मांगे आप का साथ

Gujarat Chunavi Dangal – गुजरात मे चुनाव के दिन नजदीक आते जा रहे हैं। वही यहाँ का सियासी पार आय दिन चढ़ता जा रहा है। पक्ष विपक्ष एक दूसरे की लताड़ लगाने में जुटे हुए हैं वही अगर हम बात आम आदमी पार्टी की करे तो गुजरात मे अपना सीएम फेस घोषित करने की योजना बना रही है। हालाकि अभी तक इस परिपेक्ष्य में कोई औपचारिक घोषणा नहीं हुई है लेकिन जिस तरह से गुजरात का दौरा आप संयोजक अरविंद केजरीवाल कर रहे हैं उससे यह स्पष्ट हो गया है कि उन्होंने पंजाब की तरह गुजरात मे बड़ा धमाका करने की योजना बनाई है। लेकिन उनका यह धमाका उनके लिए कितना फायदेमंद साबित होगा यह अभी नहीं बताया जा सकता है। 

Also read: गुजरात मंथन में जुटी आप ने किशोरभाई देसाई को बनाया प्रदेश अध्यक्ष

लेकिन सीएम के नाम को लेकर आम आदमी पार्टी के गुजरात अध्यक्ष गोपाल इटालिया ने कहा है कि आप अगर अभी अपने मुख्य नेता का नाम घोषित करती है तो वास्तव में यह जल्दबाजी होगी और विपक्ष को अपना पक्ष मौजूद करने का एक मौका मिल जाएगा। हम अपने मुख्यमंत्री का नाम जमीनी स्तर पर सर्वे करने और जनता के मुद्दों को समझने के बाद घोषित करेंगे। क्योंकि हमें गुजरात में सत्ता का सुख भोगी मुखिया नहीं बनाना बल्कि एक ऐसे व्यक्ति को अपनी ओर से मैदान में उतारना है जो जनता के हित के लिए सोच सके। 

उन्होंने आगे कहा आप के घर मे हर उस योद्धा का स्वागत है जो जनता के हित के लिए लड़ता है और मुद्दों की बात करता है। वही भाजपा में शामिल हुए हार्दिक पटेल का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कांग्रेस से जब वह अलग हुए तो हमने उनसे संपर्क साधा हमारे कुछ आपसी संबंध भी है हम एक ही समाज से है और हम कई बार समारोह में एक दूसरे से मिले हैं। लेकिन अब वह भाजपा का हिस्सा है और उनका जिक्र करने का कोई अर्थ नहीं लेकिन जो लोग गुजरात के लिए संघर्ष करना चाहते हैं उनका हम स्वागत करते हैं। 

Also read: आप बनी भाजपा की बी पार्टी अब होगा गुजरात मे बड़ा खेला

वही भाजपा पर निशाना साधते हुए वह बोले की गुजरात मे भाजपा और कांग्रेस अलग अलग नहीं है यह एक ही टीम है जो जनता को अलग अलग रूप में दिखाई दे रही है। उनकी एक दूसरे के साथ बेहतर अंडरस्टैंडिंग है और वह उसी के आधार पर जनता को जुमले बाजी में झोंक रही है। वही अगर हम आम आदमी पार्टी की बात करें तो आप के पास राजनीति करने के लिए मुद्दे हैं। आप शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, बिजली और नियमित जल आपूर्ति जैसे वास्तविक मुद्दे पर गुजरात मे राजनीति कर रही हैं। बीजेपी और कांग्रेस के ध्रुवीकरण और सोशल इंजीनियरिंग की राजनीति से आम आदमी को कैसे फायदा होगा? हम कुछ ऐसा पेश कर रहे हैं जो इन दोनों पार्टियों में से किसी के पास नहीं है – काम की राजनीति।

Exit mobile version