Site icon Buziness Bytes Hindi

JP Nadda In Meerut : मेरठ में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के सामने ही भिड़े भाजपाई,फैली अव्यवस्था

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नडडा आज मेरठ की क्रांतिघरा पर पहुंचे। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नडडा ने इस दौरान तिरंगा बाइक रैली निकाली। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के इस कार्यक्रम में भाजपाई आपस में ही भिड़ गए। जिससे कार्यक्रम में अव्यवस्था फैल गई। ये अव्यवस्था काफी देर तक फैली रही। जिससे कार्यक्रम भी प्रभावित हुआ। मेरठ पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज आजादी का अमृत महोत्सव के मौके पर भाजपा समर्थकों के साथ तिरंगा बाइक रैली को रवाना किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नडडा खुद भी बाइक रैली में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने एक सभा को भी संबोधित किया। जिसमें भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि ये उनका सौभाग्य है कि वो मेरठ जैसी ऐतिहासिक नगरी में आए हैं। अध्यक्ष नडडा ने कहा कि तिरंगा यात्रा का शुभारंभ भी आज क्रांतिकारी भूमि से ही हुआ है। उन्होंने कहा मेरठ वीरों और क्रांतिकारियों की भूमि रही है। मेरठ आध्यात्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से बहुत मत्वपूर्ण है। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि हम देश को देश प्रेम के साथ जोड़ेंगे। आज पूरा देश राष्ट्र की भावना से ओतप्रोत है। यह तिरंगा झंडा ही नहीं है ये देश की आन बान और शान का प्रतीक है। इससे देश के प्रत्येक नागरिक को प्रेरणा लेनी चाहिए। तिरंगे झंडे में जो भी रंग वो समर्पण की भावना दिखलाते हैं। वहीं इसमें बना चिन्ह राष्ट्र के निर्माण का है।

Read also: LJP में टूट की खबर, तीन सांसद छोड़ेंगे NDA का साथ!

उन्होंने कहा कि तिरंगे में जो चक्र है वो धर्म चक्र है। धर्म चक्र का अर्थ होता है कि देश कानून से चलता है। नडडा ने जम्मू-कश्मीर का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा ने धारा 370 को समाप्त किया है। आज कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक तिरंगा लहराया जा रहा है। भाजपा की विचारधारा में राष्ट्रीय एकता दिखाई देती है। इसी को लेकर ये तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। इस तिरंगा यात्रा से पूरे देश में देशभक्ति और एकता का जो माहौल बना है वो आजादी के बाद से इतने सालों में कभी नहीं रहा है।  जेपी नड्डा ने कहा कि तिरंगा की रक्षा के लिए आप अपना जीवन समर्पित कीजिए। अगले 25 साल में हमको देश को ताकत के साथ आगे बढ़ाना है। लेकिन जैसे ही राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नडडा शहीद स्मारक में संग्रहालय देखने पहुंचे वहां पर भाजपा कार्यकर्ता आपस में ही भिड़ गए। इससे कार्यक्रम स्थल पर भारी अव्यवस्था फैल गई।  कार्यक्रम स्थल पर तैनात पुलिसकर्मियों ने किसी तरह से भाजपा कार्यकर्ताओं को इधर-उधर करके मामले को शांत कराया।

Exit mobile version