Site icon Buziness Bytes Hindi

सल्ट उपचुनाव में भाजपा प्रत्यशी महेश जीना को मिली जीत


सल्ट उपचुनाव में भाजपा प्रत्यशी महेश जीना को मिली जीत

कांग्रेस प्रत्याशी गंगा को 4697 मतों से किया परास्त

अल्मोड़ा। उत्तराखंड भाजपा और कांग्रेस के लिये प्रतिष्ठा का प्रश्न बने सल्ट उपचुनाव में भाजपा प्रत्यशी महेश जीना ने कांग्रेस प्रत्याशी गंगा पंचोली को 4697 मतों से परास्त कर जीत हासिल की है। महेश जीना को 21874 जबकि गंगा को 17177 मत मिले हैं।

अल्मोड़ा जिले की सल्ट विधानसभा उपचुनाव में एक बार फिर सहानुभूति और मैनेजमेंट के चलते बीजेपी को जीत हासिल हुई है। वर्ष 2020 में सल्ट विधायक सुरेंद्र सिंह जिला का निधन हो जाने के बाद यह सीट खाली हो गई थी। सुरेंद्र सिंह जीना के भाई महेश जीना को भाजपा ने अपना प्रत्याशी बनाया था। थी। बीती 17 अप्रैल को मतदाताओं ने भाजपा के महेश जीना व कांग्रेस की गंगा पंचोली समेत सात प्रत्याशियों के लिये मतदाताओं ने मतदान किया था।

2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल माने जा रहे इस उपचुनाव में मौजूदा मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत और कांग्रेस के पूर्व सीएम हरीश रावत की साख दांव पर लगी थी। आज 2 मई को हुई 12 राउंड की मतगणना के बाद सायं 7.29 बजे परिणाम घोषित महेश जीना को जीता घोषित कर दिया गया। परिणाम घोषित होने के बाद नवनिर्वाचित विधायक ने समर्थकों के साथ विजयी जुलूस निकाला। राजनीतिक विश्लेषक की माने तो महेश जीना को उनके भाई के निधन के बाद मिली सहानुभूति वोट में तब्दील हुई और बीजेपी इलेक्शन जीतने में कामयाब हुई।

Exit mobile version