Site icon Buziness Bytes Hindi

अपने ही घरों पर बमबारी कर रहे हैं भाजपाई: ममता बनर्जी


अपने ही घरों पर बमबारी कर रहे हैं भाजपाई: ममता बनर्जी

भाजपा कार्यकर्ताओं पर राज्यध में गुंडागर्दी करने का आरोप लगाया

भावनीपुर। कांटे की चुनौती बने भवानीपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रही ममता बनर्जी अब पूरी तरह से मैदान में उतर आई हैं। आज एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस उम्मीईदवार ममता बनर्जी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी बेहद हिंसक, क्रूर और जानलेवा है। इनको छू कर भी हमें शर्मिंदगी महसूस होती है।

गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल की भवानीपुर सीट पर आगामी 30 सितंबर को उप चुनाव होने जा रहे हैं। वर्तमान में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी यहां से चुनाव लड़ रही हैं। यह उपचुनाव जीतना ममता बनर्जी के लिए बेहद जरूरी है। अगर ममता बनर्जी यह चुनाव हार गई तो उन्हें राज्य का मुख्यमंत्री पद छोड़ना होगा। यही कारण है कि इस चुनाव को ममता बनर्जी बेहद गंभीरता से ले रही है और उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के वरिष्ठग नेताओं से लेकर कार्यकर्ता तक पूरी तरह से क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस उपचुनाव में ममता बनर्जी को भारतीय जनता पार्टी से ही टक्कर मिल सकती है। ऐसे में उनका निशाना भी भारतीय जनता पार्टी ही है।

आज भवानीपुर में आयोजित एक सभा को संबोधित करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं पर राज्यस में गुंडागर्दी करने का आरोप लगाया ममता बनर्जी ने कहा कि भाजपाई खुद ही अपने घरों पर बमबारी कर रहे हैं और हम पर हमला करने का आरोप लगा रहे हैं। अरे, आप पर हमला कौन करेगा, हमारी तृणमूल कांग्रेस गुंडों की पार्टी नहीं है। ममता बनर्जी ने कहा कि सीपीएम ने लोगों पर इतना अत्याचार किया मगर उन पर एक भी सीबीआई जांच या ईडी ने केस दर्ज नहीं किया। लेकिन चुनाव जीतने वाली हमारी पार्टी को बख्शा नहीं जा रहा और हम पर केस दर्ज किए जा रहे हैं। हमारे नेताओं के फोन पेगासस सॉफ्टवेयर के जरिए ट्रैक किए जा रहे हैं। ममता बनर्जी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि भवानीपुर मिनी इंडिया है और यहां कई समुदाय के लोग रहते हैं। मैंने यहां से छह बार विधानसभा का चुनाव जीता है और इस बार भी यहां की जनता मुझे जीत दिलाएगी।

Exit mobile version