Site icon Buziness Bytes Hindi

बिहार से उठे “भाजपा भगाओ” नारे की गूँज दूर तक जाएगी: अखिलेश

बिहार में बदले राजनीतिक घटनाक्रम पर समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव ने इसे एक अच्छी शुरुआत बताते हुए कहा कि इस दिन ‘अंग्रेज़ों भारत छोड़ो’ का नारा दिया गया था, अखिलेश ने कहा आज बिहार से ‘बीजेपी भगाओ’ का नारा आ रहा है. सपा प्रमुख ने कहा की उन्हें लगता है कि यह सन्देश बहुत दूर तक जायेगा और जल्द ही राजनीतिक दल और दूसरे राज्यों के लोग भी भाजपा के खिलाफ खड़े दिखाई देंगे। बता दें की बिहार में आज भाजपा और जेडीयू का गठबंधन औपचारिक रूप से टूट गया, नितीश कुमार ने इस्तीफ़ा देने के बाद राजद और अन्य पार्टियों के साथ मिलकर एकबार फिर सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया है. 

वहीँ इस पूरे घटनाक्रम पर राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि जो जनता के सवाल और मुद्दे उठाता है, जनता सिर्फ उसे स्वीकार करती है. राजद नेता ने कहा कि बिहार की तरह अगर विपक्ष दूसरे राज्यों में भी जनता के मुद्दे उठाएगा तो भाजपा को उखाड़ फेंकना आसान हो जाएगा. नितीश के साथ दोबारा आने पर तेजस्वी ने कहा कि वो लोकतंत्र बचाने और बिहार की जनता की सेवा करने के लिए साथ आए हैं. तेजस्वी ने कहा, सभी चाहते थें कि बिहार में भाजपा का एजेंडा न चलने पाए. यह लोग देश विपक्ष को पूरी तरह ख़त्म करने की बात करते हैं लेकिन यह इनका वो सपना है जो कभी नहीं पूरा हो सकता। 

Read also: Bihar Political Crisis 2022: बिहार में बनेगी सात दलों की सरकार, नितीश ने गवर्नर को सौंपा समर्थन पत्र

तेजस्वी यादव ने कहा कि भाजपा हर राज्य से छोटे दलों को खत्म करना चाहती है. नड्डा जी खुले आम यह बात कह रहे हैं. लेकिन हम समाजवादी लोग ऐसे नहीं खत्म हो जाएंगे. राजद नेता ने कहा कि केंद्रीय एजेंसियों के ज़रिये बीजेपी विपक्षी पार्टियों को डराने का काम करती है. तेजस्वी ने कहा कि भाजपा को रोकने का काम कोई पहली बार नहीं हो रहा है, वह लालू जी ही थे जिन्होंने बिहार में आडवाणी जी का रथ रोक दिया था.

Exit mobile version