प्रतापगढ़ में राहुल के निशाने पर भाजपा और आरएसएस

नेशनलप्रतापगढ़ में राहुल के निशाने पर भाजपा और आरएसएस

Date:

भारत जोड़ो न्याय यात्रा में आज प्रतापगढ़ में राहुल गाँधी ने भाजपा और आरएसएस को निशाने पर लेते हुए कहा कि ये दोनों देश में नफरत और हिंसा फैला रही है, एक धर्म को दूसरे धर्म से लड़ाती है और हिंसा देश में फैलाती है. राहुल ने कहा कि न्याय यात्रा के दौरान लोगों ने मुझे सिर्फ दो तीन बात बोलीं, सबसे पहली बात उसमें बेरोज़गारी की होती है, हर प्रदेश में बेरोज़गारी की बात उठी.

राहुल गाँधी वाराणसी का ज़िक्र करते हुए कहा कि मैं काशी मंदिर गया, मैं शिव जी को मानता हूँ, वहां पुलिसवालों ने सारे मोबाइल फ़ोन हटा दिए, क्योंकि वो नहीं चाहते कि राहुल गाँधी की शिव मंदिर के अंदर फोटो दिखे। उसके बाद वाराणसी में इंटरनेट को डाउन कर दिया ताकि जिन लोगों वीडियो निकाली है वो उसे फैला न सकें। राहुल गाँधी ने कहा अभी आप देखना कि मैं जो भाषण दे रहा हूँ वो आपको किसी भी मीडिया में नहीं दिखेगा.

राहुल ने कहा युवाओं से बात करो तो कहते हैं कि राहुल जी हमने पांच 6 लाख रुपये प्राइवेट कालेजों और यूनिवर्सिटी में शिक्षा के लिए खर्च किये ताकि हमें रोज़गार मिले लेकिन 5 -10 लाख खर्च करने के बाद हमें पता लगता है कि इन कालेजों ने हमसे पैसा लेकर डिग्री के रूप में एक कागज़ पकड़ा दिया जिसकी बाहर कोई वैल्यू नहीं है, इस कागज़ के टुकड़े से कोई नौकरी मिलती। राहुल ने पेपर लीक का मुद्दा उठाते हुए कहा कि दरअसल ये सब एक साज़िश के तहत होता, ये आपको नौकरियों से दूर रखने के लिए सरकारी हथकंडा है.

राहुल ने कहा कि मोदी सरकार में आम जनता का ध्यान भटकाकर उसकी जेब से पैसा निकाल रही है. OBC की बात करते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि हिंदुस्तान के 73% बब्बर शेर आज सो रहे हैं, वो डर गए हैं और ये देश की सच्चाई है. देश के 73% ये लोग चाहे जितना कहते रहें कि ये चीज नहीं होनी चाहिए, लेकिन अगर अडानी और नरेंद्र मोदी ने तय कर लिया तो वो होकर रहेगा. उन्हें देश के 73% लोगों से कोई लेना देना नहीं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related