Site icon Buziness Bytes Hindi

भगवान राम का राजनीतिकरण कर रहे हैं भाजपा और आरएसएस: कांग्रेस

jairam

कांग्रेस पार्टी ने एकबार फिर राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को भाजपा और आरएसएस का राजनीतिक कार्यक्रम बताया है. कांग्रेस पार्टी के मीडिया सेल के प्रभारी जयराम रमेश ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान पत्रकार वार्ता में मंदिर समारोह को विशुद्ध रूप से भाजपा और आरएसएस का ‘राजनीतिक प्रोजेक्ट’ बताया है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में इन दिनों जो कुछ जा रहा है वो भगवान राम का राजनीतिकरण है।

जयराम रमेश ने कहा यह बीजेपी और आरएसएस का राजनीतिक प्रोजेक्ट है और वो इसके ज़रिये ‘धर्म’ का दुरुपयोग कर रहे हैं, इसमें कोई शक नहीं कि अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाला कार्यक्रम एक राजनीतिक कार्यक्रम है। बता दें कि विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ द्वारा राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के निमंत्रण को अस्वीकार किये जाने के बाद से राजनीतिक घमासान तेज हो गया है।

इस मुद्दे को लेकर सीधे तौर पर भाजपा और INDIA के बीच तलवारें खिंच गई हैं, विशेष तौर पर कांग्रेस पार्टी के बीच। INDIA ब्लॉक सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी पर खुलकर आरोप लगा रही है कि भाजपा आगामी लोकसभा चुनावों के मद्देनजर चुनावी लाभ पाने के लिए राम मंदिर का “इस्तेमाल” कर रही है। वहीँ भाजपा, कांग्रेस और सपा को हिन्दू विरोधी पार्टी बता रही है.

कांग्रेस नेता राहुल गाँधी और सपा मुखिया अखिलेश यादव खुलकर इस मुद्दे पर अपनी बात रख रहे हैं और कह रहे हैं कि किसी राजनीतिक दल के कहने पर या उसके द्वारा प्रायोजित कार्यक्रम में शामिल होने वो क्यों जांय. वहीँ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीते दो दिनों में सार्वजानिक मंचों से राहुल गाँधी और अखिलेश यादव को करारा जवाब दिया है. सीएम योगी ने कहा कि अखिलेश के चरित्र को जनता जान चुकी है वहीँ राहुल गाँधी के आरोप पर उन्होंने कहा कि उसे ऐसा राजनीतिक इवेंट करने से किसने रोका था?

Exit mobile version