Site icon Buziness Bytes Hindi

सलमान के फार्म हाउस की रेकी करने वाला बिश्नोई गैंग का मेम्बर हरियाणा से गिरप्तार

salman khan

नवी मुंबई पुलिस ने बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को खत्म करने की सुपारी देने के आरोप में हरियाणा के खूंखार लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। संदिग्ध की पहचान सुखा उर्फ ​​सुखबीर बलबीर सिंह के रूप में हुई है, जिसे हरियाणा के पानीपत से गिरफ्तार किया गया।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक हमने सुखा को फरवरी में अभिनेता सलमान खान के पनवेल स्थित फार्महाउस की अन्य लोगों के साथ रेकी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पाया कि पनवेल रेकी अभियान में करीब 20 लोग शामिल थे। अभिनेता पर हमला करने की यह दूसरी साजिश थी, इससे पहले 14 अप्रैल को उनके बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर गोलीबारी की गई थी।

पुलिस के अनुसार सुखा ने सलमान खान की हत्या के लिए बिश्नोई गिरोह के सदस्यों को सुपारी दी थी। वह पाकिस्तान स्थित एक हैंडलर के संपर्क में भी था। उन्होंने बताया कि सुखा ने गिरोह के सदस्यों के साथ मिलकर पाकिस्तान से आए हथियारों का इस्तेमाल कर खान की हत्या की योजना बनाई थी।

पुलिस महाराष्ट्र के राजनेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के सिलसिले में भी आरोपियों से पूछताछ करेगी, जो पिछले सप्ताह हुई थी। सिद्दीकी की शनिवार को मुंबई के बांद्रा ईस्ट में तीन शूटरों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मुंबई पुलिस ने इस घटना में बिश्नोई गिरोह के शामिल होने की पुष्टि की है। सलमान खान तब से बिश्नोई गिरोह के निशाने पर हैं, जब उन्होंने 1998 में राजस्थान में फिल्म “हम साथ-साथ हैं” की शूटिंग के दौरान एक काले हिरण का शिकार किया था।

Exit mobile version