कोविड वार्ड में मनाया मरीज का जन्मदिन

मेरठ रीजनकोविड वार्ड में मनाया मरीज का जन्मदिन

Date:

पीई किट पहने मेडिकल स्टाफ ने कटवाया केक, माइक पर गया गाना

मेरठ। दिल में उत्साह और परिस्थितियों से लड़ने का जज्बा हो तो इंसान कठिन से कठिन हालातों में भी खुशी मनाने के अवसर ढूंढ ही लेता है। वहीं अगर साथ हो उत्साही और ऊर्जावान लोगों का तो माहौल को खुशनुमा बनते हुए देर नहीं लगती।

जी हां, इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कोविड-19 वार्ड में भर्ती एक मरीज का जन्मदिन जोश- खरोश के साथ मनाया जा रहा है । उत्साह भरे माहौल में पीपीई किट पहने हुए डॉक्टर और स्टॉफ मरीज के लिए केक लेकर आए थे।

साथ ही इंतजाम था म्यूजिक सिस्टम का जिसके माध्यम से एक डॉक्टर ने हैप्पी बर्थडे टू यू गाना माइक पर गाया। मरीज के चारों ओर खड़े मेडिकल स्टाफ ने तालियां बजाते हुए मरीज से केक कटवाया। इस केक कटिंग सेरेमनी का मरीज के परिजनों को मोबाइल से लाइव टेलीकास्ट भी किया गया।

हालांकि पीपीई किट पहने हुए हॉस्पिटल स्टाफ केक नहीं खा पाया, मगर उन्होंने मरीज को केक खाते देखकर ही अपनी खुशी का इज़हार किया। इस अनोखे जन्मदिन के शानदार आयोजन को देखकर वार्ड में भर्ती अन्य मरीज भी बेहद खुश नजर आए।

कोरोना जैसी बीमारी से लड़ रहे मरीजों में इस जन्मदिन के आयोजन ने एक नया उत्साह और ऊर्जा भर दी है। यह वीडियो मेरठ के गढ़ रोड स्थित आनंद हॉस्पिटल का बताया जा रहा है। हालांकि इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन कोविड वार्ड में इस प्रकार के आयोजन निसंदेह अन्य कोरोना मरीजों और उनके परिजनों को असीम संतोष प्रदान करते हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Airtel के सभी पोस्टपेड प्लान्स में अब फ्री इंटरनेशनल रोमिंग का फायदा

मेरठ : भारत की प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाताओं में...

Nobel Peace Prize से पहले Trump ने फिर गिनाईं उपलब्धियां, बोले- मैंने 8 युद्ध सुलझाए

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2026 के नोबेल शांति...