यूपी पर मंडराया बर्ड फ्लू का खतरा, पहला केस मिला

उत्तर प्रदेशयूपी पर मंडराया बर्ड फ्लू का खतरा, पहला केस मिला

Date:


यूपी पर मंडराया बर्ड फ्लू का खतरा, पहला केस मिला

  • कानपुर जूलाॅजिकल पार्क में मृत मुर्गियों में बर्ड फ्लू होने की पुष्टि
  • पार्क को 15 दिन के लिये कराया गया बंद, बचाव के दिशा-निर्देश जारी

न्यूज डेस्क। कोरोना संकट का सामना कर रहे उत्तर प्रदेश में अब बर्ड फ्लू का खतरा भी मंडरा रहा है। कानपुर में बर्ड फ्लू का पहला केस सामने आने के बाद प्रशासन चैकन्ना हो गया है। वहीं यूपी सरकार द्वारा बर्ड फ्लू को रोकने के लिये हर कदम उठाने के दिशा-निर्देश जारी कर दिये गये हैं। कानपुर जुलाॅजिकल पार्क में बर्ड फ्लू का केस मिलने के बाद पार्क को 15 दिनों के लिये बंद कर दिया गया है।

कानपुर जूलाॅजिकल पार्क में चार दिन पहले चार जंगली मुर्गियों और चार हीरामन तोतों की मौत हो जाने के बाद सर्तकता बरतते हुए उनके सैंपल भोपाल स्थित नेशनल इंस्टिट्यूट आॅफ हाई रिस्क एनिमल डीजीजेजे भेजे थे। वहां से बर्ड फ्लू की पुष्टि किये जाने के बाद पार्क को 15 दिन के लिये बंद कर दिया गया है।

यूपी पर मंडराया बर्ड फ्लू का खतरा, पहला केस मिला

वहीं जिस पिंजड़़ें में पल रही मुर्गियों की मौत बर्ड फ्लू के कारण हुई है उसके एक किलोमीटर के दायरे में आने वाले सभी पक्षियों को फ्लू प्रोटोकाॅल के हिसाब से दफनाने के निर्देश जारी कर दिये गये हैं। चिड़ियाघर के दस किमी के दायरे में मांस की दुकानों को भी बंद करा दिया गया है। वहीं सोनभद्र, बाराबंकी, अयोध्या और झांसी में मृत पाए गए कौवे के सैंपल को भी जांच के लिए भोपाल भेजा गया है। इनकी मौत भी बर्ड फ्लू से होने की आशंका जताई जा रही है।

देश में केरल, राजस्थान, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा तथा गुजरात के साथ उत्तर प्रदेश में भी बर्ड फ्लू का मामला सामने आने के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने हाई अलर्ट जारी कर दिया है। लखनऊ चिड़ियाघर का बर्ड सेक्शन दर्शकों के लिए बंद कर दिया गया है। लखनऊ के चिड़ियाघर के साथ दुधावा टाइगर रिजर्व में काफी सतर्कता बरती जा रही है। लखनऊ जू में अब वन्यजीवों को चिकन की खुराक बंद कर दी गई है। वहीं लखीमपुर खीरी के दुधवा नेशनल पार्क क्षेत्र में बर्ड फ्लू को लेकर अलर्ट जारी किया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related