Site icon Buziness Bytes Hindi

India vs SA: बायो बबल के नियम हुए आसान

दक्षिण अफ्रीका की टीम पांच टी 20 मैचों की सीरीज़ खेलने भारत पहुँच चुकी है, इस बीच एक खबर ऐसी आ रही है जिससे खिलाडियों को बहुत राहत मिलने वाली है. खबर के अनुसार भारतीय क्रिकेट कण्ट्रोल बोर्ड ने इस सीरीज़ के बायो बबल नियमों को थोड़ा आसान बना दिया है, सात दिनों का अनिवार्य क्वारंटीन पीरियड समाप्त कर दिया गया है. 

Also Read :  French Open 2022 Live: 14 वें खिताब से बस दो क़दम दूर नडाल

बायो बबल में इस छूट की वजह से स्टेडियम और होटल आने जाने के लिए खिलाड़ियों पर अब किसी भी प्रकार की रोक टोक नहीं होगी, मतलब एन्जॉय का पूरा मौका। हालाँकि खिलाडियों को लोगों से दूरी मेन्टेन करने की सलाह ज़रूर दी गयी है, इसके अलावा अब उसी खिलाड़ी का कोरोना टेस्ट होगा जिसमें महामारी के लक्षण नज़र आएंगे।  

कोरोना काल के बाद भारत में यह पहली श्रंखला होगी जो कई मैदानों पर खेली जाएगी। पांच मैचों की यह श्रंखला 9 जून से दिल्ली में शुरू होगी और इसके बाद खिलाडियों को कटक, विशाखापत्तनम, राजकोट और बंगलुरु की यात्रा करनी होगी. वहीँ स्टेडियम में दर्शकों की फूल कपैसिटी अलाऊ होगी। बता दें कि भारत में दो दिन से कोरोना संक्रमण के मामले थोड़े बढे हैं विशेषकर मुंबई में. फिर भी हालत काबू में हैं.

Also Read : Asia Cup Hockey : राजकुमार के गोल से भारत को मिला ब्रॉन्ज़

वहीँ सीरीज़ से पहले जबानी बयानबाज़ी भी शुरू हो गयी है. दक्षिण अफ्रीका टीम के कप्तान तेंदा बावुमा ने भारतीय में शामिल किये गए नए तेज़ गेंदबाज़ उमरान मलिक पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उमरान जैसे गेंदबाज़ों को खेलते हुए हमारे बल्लेबाज़ बड़े होते हैं. बता दें कि उमरान मलिक ने आईपीएल में अपनी तेज़ गेंदबाज़ी का लोहा मनवाया था और उसी प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें भारतीय टीम में जगह मिली है.

Exit mobile version