Site icon Buziness Bytes Hindi

27 साल बाद बिल गेट्स और मेलिंडा ने रिश्ता तोड़ने का लिया फैसला


27 साल बाद बिल गेट्स और मेलिंडा ने रिश्ता तोड़ने का लिया फैसला

वॉशिंगटन: माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स और उनकी पत्नी मेलिंडा गेट्स ने शादी के 27 साल बाद अलग होने का फैसला किया है. उन्होंने कहा, “हमें नहीं लगता है कि अब हम अपनी जिंदगी के अलगे पड़ाव में एक दंपति के रूप में साथ आगे बढ़ सकते हैं.” हालांकि दोनों बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन में साथ काम करते रहेंगे. उन्होंने कहा, ‘‘हम जीवन के एक नए दौर में प्रवेश कर रहे हैं, ऐसे में हम अपने परिवार के लिए निजता चाहते हैं.”

जारी किया संयुक्त बयान
बिल गेट्स और मेलिंडा गेट्स ने संयुक्त बयान में कहा, “बहुत सोच-विचार के बाद और अपने संबंधों पर बहुत काम करने के बाद, हमने अपनी शादी को तोड़ने का फैसला किया.” ट्विटर पर शेयर किए गए बयान में कहा गया है कि ‘‘हमने तीन प्यारे बच्चों की परवरिश की और एक संस्था बनायी, जो दुनिया भर में लोगों को स्वस्थ एवं बेहतर जीवन जीने में सक्षम बनाने के लिए काम करती है.”

फॉउण्डेशन के लिए रहेंगे साथ
हालांकि, दोनों ने कहा कि वे बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन में साथ काम करना जारी रखेंगे. बयान में कहा गया है कि बिल और मेलिंडा गेट्स पहले ही साझा प्राथमिकता के आधार पर अपनी संपत्ति परमार्थ कार्यों के लिए दे चुके हैं और फाउंडेशन के लिए वे साथ मिलकर काम करते रहेंगे.”

Exit mobile version