Site icon Buziness Bytes Hindi

Bijnor News Today: सड़क हादसों में 4 की मौत,मिट्टी से भरी ट्राली से टकराई तेज रफ्तार स्कार्पियों


Bijnor News Today: सड़क हादसों में 4 की मौत,मिट्टी से भरी ट्राली से टकराई तेज रफ्तार स्कार्पियों

बिजनौर। जिले में आज सुबह से ही हादसों से सड़क खून से लाल हो रही है। इन सड़क हादसों में चार लोगों की मौत हो गई। जिसमें एक छात्र भी शामिल है। जनपद में दो अलग—अलग जगहों पर हुए सड़क हादसों से कई परिवार की दुनिया ही उजड़ गई। पहला हादसा नजीबाबाद फोरलेन हाईवे पर हुआ जहां पर तेज रफ्तार स्कार्पियो मिट्टी से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली टकराकर चकनाचूर हो गई। हादसे में कार में बैठे तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि घायल महिला जिला अस्पताल में उपचाराधीन है।

Read also: मप्र में सड़क हादसों को रोकने की कवायद

मृतकों की पहचान बलरामपुर जिले के कस्बा व थाना तुलसीपुर के राहुल पाल,शिवांकर पाल और स्कार्पियो चालक मोहम्मद अबूबेदा के रूप में हुई। दुर्घटना में घायल महिला कुसुम को जिला अस्पताल रेफर किया है। सीओ गजेंद्रपाल सिंह, थाना प्रभारी राजीव चौधरी मौके पर पहुंचे। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक फरार हो गया।

Read also: अप्रशिक्षित चालकों के भरोसे UP Police, हादसों की आशंकायें बढ़ीं

नूरपुर में हाईस्कूल की परीक्षा देने जा रहे छात्र की हादसे में मौत हो गई। थाना धामपुर क्षेत्र के अथाई गांव निवासी 17 वर्षीय अब्दुल्ला मोरना स्थित इंटर कॉलेज में आज सुबह बाइक से परीक्षा देने जा रहा था। इसी दौरान नूरपुर-मुरादाबाद हाईवे पर अज्ञात कार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी पर पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे। कार चालक मौके से फरार हो गया। परिजनों ने पोस्टमार्टम नहीं कराने का आग्रह किया तो शव परिजनों को दे दिया गया।

Exit mobile version