Bijnor News: दुकान में लगी भीषण आग से 30 लाख का माल जलकर खाक

उत्तर प्रदेशBijnor News: दुकान में लगी भीषण आग से 30 लाख का माल...

Date:


Bijnor News: दुकान में लगी भीषण आग से 30 लाख का माल जलकर खाक

बिजनौर। आज अचानक से एक बिजली की दुकान में शार्ट सर्किट की वजह से आग लगने के कारण दुकान स्वामी का लाखों रुपए का नुकसान हो गया है। वही सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम (Fire Brigade Team) ने आग पर भले ही काबू पा लिया हो।लेकिन इस आग से दुकान में रखा सभी बिजली का सामान पूरी तरीके से जलकर राख हो चुका है। इस आग में किसी भी व्यक्ति के हताहत होने की कोई भी सूचना नहीं है।

Read also: बिहार के दरभंगा में मेडिकल छात्रों, दुकानदारों में झड़प, 12 घायल


थाना कोतवाली शहर बिजनौर के मोईन के चौराहे पर इलेक्ट्रॉनिक्स में आज अचानक से आग लगने के कारण दुकान में रखा लाखों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया है।दुकानदार स्वामी आबाद ने फोन पर जानकारी देते हुए बताया की दुकान में करीब 30 से 35 लाख रुपए का बिजली का सामान रखा हुआ था।पता चला है कि अचानक से दुकान में शार्ट सर्किट होने की वजह से दुकान में आग लग गई और दुकान धू-धू कर जलने लगी।आसपास के लोगों ने जलती हुई दुकान को देखते हुए तुरंत दुकान स्वामी को सूचना दी।दुकान स्वामी आबाद ने मौके पर पहुंच कर तुरंत फायर ब्रिगेड की टीम को आग लगने की सूचना दी है।फायर ब्रिगेड की टीम ने तेजी से फैल रही आग को घंटों की मशक्कत के बाद काबू कर लिया है।वही इस आग से दुकान स्वामी का लाखों रुपए का भले ही नुकसान हो गया हो लेकिन किसी भी व्यक्ति के हताहत होने की कोई भी सूचना नहीं है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related