Site icon Buziness Bytes Hindi

MP Missing From Bijnor: बिजनौर से सांसद मलूक नागर लापता, लगे गुमशुदगी के पोस्टर

बिजनौर। बिजनौर लोकसभा क्षेत्र से बसपा सांसद मलूक नागर के लापता होने और उनके क्षेत्र में सक्रिय ना होने के कारण लोगों ने गुमशुदगी के पोस्टर लगाए हैं। बसपा सांसद मलूक नागर के ख़िलाफ़ विरोध के स्वर फूटने लगे हैं। लोकसभा चुनाव हुए तीन साल हो चुके हैं लेकिन सांसद मलूक नागर आज तक पुरक़ाज़ी विधानसभा में नहीं पहुँचे।जिसके चलते सपा यूथ ब्रिगेड प्रदेश सचिव शमशेर मलिक ने सांसद मलूक नागर की गुमशुदगी के पोस्टर चस्पा कराएं हैं। उनका पता बताने वाले को उचित पुरस्कार देने की घोषणा की है। सांसद की गुमशुदगी के चस्पा पोस्टरों पर मुजफ्फरनगर के पुरकाजी विधानसभा क्षेत्र के गांव शेरपुर निवासी सपा नेता शमशेर मलिक ने गाँव का ख़स्ताहाल मुख्य मार्ग का फ़ोटो भी लगाया है। 

Read also: राहुल गांधी से ईडी की पूछताछ के दौरान कांग्रेस का सत्याग्रह ऐलान नौटंकी

शमशेर मलिक ने बताया कि समाजवादी पाटी के लोगों ने 2019 के लोस चुनाव में विकास का वादा करके ग्रामवासियों से बसपा के प्रत्याशी मलूक नागर को बंपर वोट से जीत दिलवाई थी। जीतने के बाद से सांसद तीन साल से क्षेत्र में नहीं आये हैं। जनता  सवाल हमसे करती हैं हम लोग आखिर उनको क्या जवाब दें। हम ग्रामीणों को सांसद से मिलवा तक नहीं सकते। विकास कार्य तो बड़ी दूर की बात है। पोस्टर चस्पा कराने का मक़सद इतना है कि सांसद अपनी कुंभकर्णी नींद से जाग जाए ​और क्षेत्र का विकास करें।

Read also: योगी सरकार की बुलडोजर कार्रवाई पर बरसी पूर्व मुख्यमंत्री मायावती, हाईकोर्ट से हस्ताक्षेप की गुहार

उन्होंने बताया कि हम फिर से 2024 में जनता की अदालत में जाएगे। उस दौरान सांसद जी का क्या हाल ये जनता करेगी यह कहने की जरूरत या बताने की जरूरत नहीं है। इन पोस्टरों को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि सांसद मलूक नागर चुनाव के समय केवल वोट मांगने के लिए गांव में आए। उसके बाद से सांसद के दर्शन को ग्रामीण तरस रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि सांसद के पास कई बार गांव के मुख्य मार्ग को बनवाने के लिए जा चुके हैं। लेकिन सांसद इस तरफ  कोई ध्यान देने को तैयार नहीं। ग्रामीणों का कहना है 2024 के चुनाव में सांसद को इसका जवाब दिया जाएगा।

Exit mobile version