Site icon Buziness Bytes Hindi

Bihar Tourist Places: ये है बिहार के मशहूर पर्यटन स्थल, जरूर करे सैर !

लाइफस्टाइल डेस्क। Bihar Tourist Places – बिहार की छठ पूजा काफी मशहूर है, लेकिन इसके साथ ही यहां घूमने के लिए काफी कुछ है। लोग बड़ी संख्या में बिहार आते है और यहां के मशहूर पर्यटन स्थल का मजा लेते है। चाहे तो आप भी यहां आ सकते है , चलिए जानते है यहां के पर्यटन स्थल के बारे में। 

नालंदा

ये भारत का सबसे पुराना विश्वविद्यालय है, साथ ही यह राज्य के सबसे महत्वपूर्ण स्थलों में से एक है। बात दे, महावीर स्वामी ने इसी जगह पर 14 मानसून बिताए थे साथ ही नालंदा ने आम के बाग के पास ही बुद्ध ने भाषण दिया था। लेकिन अभी के समय में नालंदा का अधिकांश हिस्सा खंडहर हो चूका है। 

गया

ये एक हिंदू तीर्थस्थल है साथ ही इसे बौद्ध तीर्थ स्थल के तौर पर भी पहचाना जाता है।  गया घूमने जा रहे हैं तो यहां बोधगया, महाबोधि मंदिर, विष्णुपद मंदिर, मंगला गौरी तीर्थ, बराबर गुफाएं, चीनी मंदिर और मठ, बोधि वृक्ष, डुंगेश्वरी गुफा मंदिर, बोधगया पुरातत्व संग्रहालय, थाई मंदिर, रायल भूटान मठ और मूचालिंडा झील जरूर घूमे। 

पटना

पटना राज्य का सबसे बड़ा शहर है, ये प्राचीन भारत में पाटलिपुत्र के नाम से जाना जाता था। अंतिम गुरु गुरु गोबिंद सिंह का जन्म भी यही हुआ था, इसीलिए ये सिख भक्तों का प्रमुख तीर्थ स्थल है।  पटना में कुम्हरार, आगम, दीदारगंज यक्षी, गुरुद्वारा गुरु का बाग, तख्त श्री पटना साहिब, गुरुद्वारा पहिला बड़ा, गुरुद्वारा गोबिंद घाट, गुरुद्वारा बाल लीला, किला हाउस और पटना संग्रहालय देखने जा सकते है। 

वैशाली

ये वही जगह है  जहां अंतिम जैन तीर्थंकर भगवान महावीर का जन्म हुआ था। आप यहां कुटागारशाला विहार, विश्व शांति शिवालय, राज्याभिषेक टैंक, बावन पोखर मंदिर, राजा विशाल का गढ़, चौमुखी महादेव, कुंडलपुर आदि घूम सकते है। 

 

Exit mobile version