Site icon Buziness Bytes Hindi

Nitish Kumar Cabinet Expansion: बिहार की महागठबंधन सरकार का विस्तार आज, जानिए किसको मिलेगा मंत्रिपद

पटना। बिहार की महागठबंधन सरकार का आज विस्तार होने जा रहा है। माना जा रहा है कि जेडीयू के कोटे में  निगरानी,गृह, भवन निर्माण, शिक्षा,  समाजिक सुरक्षा,अल्‍पसंख्‍यक मामले एवं जल संसाधन विभाग आएंगे। आरजेडी को  व्‍यवसायिक कर,वित्‍त,  आपदा प्रबंधन, सड़क निर्माण तथा पर्यावरण व वन वाले विभाग दिए जा सकते हैं। निर्दलीय विधायक सुमित कुमार सिंह जो मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी रहे दिवंगत पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह के बेटे हैं इनको भी शामिल किया जाएगा। मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले विधायक सुधाकर सिंह के पिता जगदानंद सिंह आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष और तेजस्वी यादव के करीबी हैं। बिहार की महागठबंधन सरकार में मंत्रियों के नाम तय होने के बाद विभागों को लेकर जो कयास लगाए जा रहे हैं। उनमें गृह विभाग मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार के पास ही रहेगा। वहीं पथ परिवहन विभाग उपमुख्‍यमंत्री तेजस्‍वी यादव को दिए जाने के कयास लगाये जा रहे हैं। तेज प्रताप यादव को स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री भी बनाया जा सकता हैं।

बिहार में प्रतिपक्ष की भूमिका निभाने वाली बीजेपी आज दिल्‍ली में बिहार कोर कमेटी की बैठक कर रही है। इसमें नेता प्रतिपक्ष के नाम पर मंथन किया जाएगा। जिनमें नामों में  प्रेम कुमार, नंदकिशोर यादव,अमरेन्द्र प्रताप सिंह के नाम चर्चा में हैं। हालांकि, एनडीए सरकार में विधानसभा अध्‍यक्ष रहे विजय सिन्हा का नाम अभी तक सबसे आगे है। महागठबंधन की नई सरकार का विस्तार आज पूर्वाह्न 11.30 बजे होगा। इस पर मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर देर रात तक चर्चा हुई है। तेजस्वी यादव डैमेज कंट्रोल में लगे हुए हैं। महागठबंधन की नई सरकार में आरजेडी व जेडीयू के अलावा कांग्रेस और हम कोटे से बनने जा रहे संभावित मंत्रियों के नाम निम्न  हैं। इनमें कांग्रेस की तरफ से अफाक आलम, मुरारी गौतम के नाम शामिल हैं। वहीं हम पार्टी की तरफ से संतोष सुमन का नाम हो सकता है। नई सरकार में आरजेडी कोटे से बनने वाले मंत्रियों की संभावित सूची में तेज प्रताप यादव,आलोक मेहता,अनिता देवी,सुरेंद्र यादव चंद्रशेखर,ललित यादव,भाई वीरेंद्र रामानंद यादव,सुधाकर सिंह, सर्वजीत कुमार,सुरेंद्र राम, अख्तरुल शहीन,शहनवाज, भारत भूषण मंडल,समीर महासेठ के नाम शामिल हैं।

Read also: लाल किले से लिए गए संकल्प पूरे भी होने चाहिए: अखिलेश यादव

महागठबंधन सरकार में आज शपथ लेने जा रहे संभावित मंत्रियों में जेडीयू कोटे से जिनको मंत्री बनाया जा सकता है उनके नाम विजय चौधरी,बिजेंद्र यादव, अशोक चौधरी,शीला मंडल श्रवण कुमार,संजय झा,लेशी सिंह
जमा खान,जयंत राज,मदन सहनी,सुनील कुमार हैं। बिहार की महागठबंधन की  सरकार में आरजेडी के अवध बिहारी चौधरी को विधानसभा अध्‍यक्ष बनाए जाने की उम्मीद है। विधान परिषद के सभापति के लिए जेडीयू के प्रो. रामवचन राय का नाम अभी तक रेस में सबसे आगे है। मंत्रिमंडल विस्‍तार के शपथ ग्रहण समारोह में आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के शामिल होने की पूरी उम्‍मीद थी। लेकिन तबीयत सही नहीं होने के कारण उनका शामिल होना असंभव है।

Exit mobile version