Site icon Buziness Bytes Hindi

बिहार: कांग्रेस विधायक दल की मीटिंग में चले लात और घूंसे


बिहार: कांग्रेस विधायक दल की मीटिंग में चले लात और घूंसे

पटनाः बिहार विधानसभा चुनाव के संपन्न हो जाने के बाद आज हुई कांग्रेस विधायक दल की बैठक में जमकर लात और घूंसे चले हैं .

विधायक दल के नेता बनने को लेकर झगड़ा
बैठक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जमकर मारपीट भी हुई. कांग्रेस कार्यालय सदाकत आश्रम में हंगामा उस वक्त हुआ जब विधायक दल की बैठक में महाराजगंज से कांग्रेस विधायक विजय शंकर दुबे और विधायक सिद्धार्थ के बीच कहासुनी हो गई. बताया जाता है कि कांग्रेस विधायक दल के नेता बनने को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ.

गाली-गलौज और हाथापाई
इस मौके पर कांग्रेस विधायक विजय शंकर दुबे और विक्रम से कांग्रेस पार्टी के विधायक सिद्धार्थ के समर्थक आपस में भिड़ गए. दोनों तरफ से गाली-गलौज और जमकर हाथापाई भी गई. कांग्रेस के नवनर्वाचित विधायकों की बैठक में आज सड़क छाप गुंडागर्दी को भी शर्मसार कर देने वाला नजारा पेश किया गया.

कांग्रेसी कल्चर की झलक
विधायक दल का नेता कौन बने इस पर दो विधायकों के समर्थकों के बीच तकरार हुई और फिर दोनों ओर से जो लात-घूंसे चले. इस बीच भद्दी-भद्दी गालियों ने कांग्रेसी कल्चर की झलक दिखा दी. बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव में हार के बाद पटना में कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय सदाकत आश्रम में कांग्रेस के नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक बुलाई गई थी.

चोर कहने पर मचा बवाल
बताया जा रहा है कि बैठक के दौरान सिद्धार्थ के समर्थकों की ओर से विजय शंकर दुबे को चोर कहकर बुलाया गया. इससे नाराज होकर दोनों पक्षों के बीच में बवाल मच गया और हाथापाई हो गई. जिस समय कांग्रेस विधायक दल की बैठक चल रही थी, उस वक्त छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी के चेयरमैन अविनाश पांडे भी इस बैठक में मौजूद थे.

Exit mobile version