Site icon Buziness Bytes Hindi

बिहार चुनाव: औरंगाबाद रैली में तेजस्वी यादव पर फेंकी गयी चप्पल


बिहार चुनाव: औरंगाबाद रैली में तेजस्वी यादव पर फेंकी गयी चप्पल

औरंगाबादः बिहार के औरंगाबाद में आज एक सार्वजनिक रैली के दौरान राजद नेता तेजस्वी यादव पर चप्पल फेंकी गई। राजद नेता मंच पर आकर बैठ गए। इसी बीच किसी शख्स ने दो बार प्रतिपक्ष नेता पर चप्पल उछाल दी। जो तेजस्वी को आकर लगी। रैली में हंगामा मच गया।

दो बार हुआ प्रयास
तेजस्वी मंच पर आकर बैठे और इस दौरान वे अपने कार्यकर्ताओं को कुछ निर्देश दे रहे थे। इसी दौरान एक चप्पल उनकी तरफ फेंकी गई, इस दौरान तेजस्वी का ध्यान किसी और तरफ था और वे बच गए, चप्पल उनके पीछे जाकर गिरी लेकिन शख्स यहीं नहीं माना और उसी समय उसने एक और चप्पल तेजस्वी की तरफ फेंक दी जो सीधे उनको जाकर लगी।

Exit mobile version