Site icon Buziness Bytes Hindi

बिहार चुनाव: 5 साल में दोगुनी से भी अधिक तेजस्वी की संपत्ति


बिहार चुनाव: 5 साल में दोगुनी से भी अधिक तेजस्वी की संपत्ति

नई दिल्ली: बिहार विधानसभा चुनाव के दंगल में राघोपुर से एक बार फिर से मैदान में उतरे तेजस्वी यादव की संपत्ति 5 साल में दोगुनी से भी अधिक हो गई है. इसका खुलासा खुद तेजस्वी यादव ने अपने दायर हलफनामे में किया है.

5 करोड 88 लाख रुपये से अधिक की चल और अचल संपत्ति
तेजस्वी यादव के पास कुल 5 करोड 88 लाख रुपये से अधिक की चल और अचल संपत्ति है. उनके पास नकद एक लाख 20 हजार रुपये हैं, जबकि चल संपत्ति के बाजार मूल्य चार करोड 73 लाख 20 हजार 61 रुपये और अचल संपत्ति का कुल वर्तमान बाजार मूल्य एक करोड़ 15 लाख 70 हजार रुपये हैं.

हाईस्कूल भी नहीं हैं तेजस्वी
तेजस्वी यादव अपनी पढ़ाई आगे नहीं बढा सके हैं, वे अभी भी नौवीं कक्षा ही पास है. तेजस्वी यादव राघोपुर विधानसभा प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं. नामांकन का पर्चा दाखिल करने के बाद दिये शपथपत्र में दिल्ली के आरकेपुरम स्थित डीपीएस स्कूल से नौवीं पास तेजस्वी यादव ने ये जानकारी दी है.

कोई गाड़ी नहीं
साल 2016 में दिल्ली की आर के पुरम में स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल से नौवीं कक्षा की पढाई तेजस्वी यादव ने पूरी की. जिसके बाद वह क्रिकेट और बिजनेस से जुड़ गए. साल 2015 के चुनाव में उनके द्वारा दिए गए हलफनामे के मुताबिक उनके पास 2 करोड 32 लाख 56 हजार 322 की चल अचल संपत्ति थी जो अब दोगुनी हो गई है. राघोपुर सीट से नामांकन के दौरान उन्होंने हलफनामे में ब्योरा देते हुए लिखा है, उनके पास अब 5 करोड 88 लाख 90 हजार 61 रूपए की चल-अचल संपत्ति है. तेजस्वी के पास गाड़ी नहीं है. उन्होंने वित्तीय वर्ष 2019-2020 में अपनी दो लाख 89 हजार 860 आय दिखाई है.

सौ ग्राम सोने के गहने
तेजस्वी यादव के नाम विभिन्न कंपनियों में चार लाख 88 हजार रुपये मूल्य की शेयर है. इनके नाम बिना गिरवी का कर्ज चार करोड 10 लाख 50 हजार रुपये का है. इनके पास सौ ग्राम सोने के गहने जिसकी बाजार कीमत मूल्य सवा चार लाख कीमत है. प्लांट एवं मशीनरी कम्यूटर आदि उपकरणों का मूल्य 21.77 लाख है. इनके उपर आयकर का बकाया करीब 17,578 रुपये है.

Exit mobile version