बिहार चुनावी: मोदी का प्रचार अभियान 23 अक्टूबर से, करेंगे 12 रैलियां

फीचर्डबिहार चुनावी: मोदी का प्रचार अभियान 23 अक्टूबर से, करेंगे 12 रैलियां

Date:


बिहार चुनावी: मोदी का प्रचार अभियान 23 अक्टूबर से, करेंगे 12 रैलियां

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार विधानसभा-2020 के तहत चुनाव प्रचार के लिए राज्य में कुल 12 रैलियां होंगी। इसकी शुरुआत 23 अक्टूबर से होगी। देवेंद्र फड़नवीस ने ये जानकारी दी। फड़नवीस ने बताया कि 23 अक्टूबर को सासारम, गया, भागलपुर में पीएम मोदी तीन रैली करेंगे।

तीन चरणों में है चुनाव
इसके बाद 28 अक्टूबर को पीएम दरभंगा, मुजफ्फरपुर और पटना में रैली को संबोधित करेंगे। इसके बाद 1 नवंबर को छपरा, पूर्वी चंपारण और समस्तीपुर में पीएम मोदी की रैली होगी जबकि 3 तारीख को पश्चिमी चंपारण, सहरसा और अररिया में तीन रैलियां होंगी। बिहार विधानसभा चुनाव इस बार तीन चरणों में है जिसकी घोषणा पहले ही निर्वाचन आयोग कर चुका है।

नितीश कर रहे हैं प्रचार सभाएं
बता दें कि बिहार में एनडीए और महागठबंधन दोनों ने प्रचार अभियान शुरू कर दिया है। नीतीश कुमार भी लगातार जनसभाएं कर रहे हैं। साथ ही वर्चुअल रैली भी वे कर रहे हैं। इस बार भी बिहार में जेडीयू और बीजेपी साथ मिलकर चुनावी मैदान में उतरे हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...