Site icon Buziness Bytes Hindi

बिहार चुनाव: अंतिम चरण 55.22 प्रतिशत मतदान


बिहार चुनाव: अंतिम चरण 55.22 प्रतिशत मतदान

पटना: बिहार में तीसरे और अंतिम चरण की 78 सीट के साथ ही विधानसभा के सभी 243 निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हो गया और आखिरी चरण में सबसे अधिक करीब 55.22 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

सत्रहवीं बिहार विधानसभा के लिए राज्य में इस बार तीन चरण में मतदान कराया गया। 28 अक्टूबर को सोलह जिले के 71 विधानसभा क्षेत्र में हुए प्रथम चरण के मतदान में 55.59 प्रतिशत और दूसरे चरण में 03 नवंबर को 17 जिले के 94 विधानसभा क्षेत्र के मतदान में 55.70 प्रतिशत वोट पड़े। तीसरे और आखिरी चरण के चुनाव में अंतिम समाचार मिलने तक 55.22 प्रतिशत वोटरों ने मतदान में हिस्सा लिया है।

Exit mobile version