बिहार के DGP ने रिया चक्रवर्ती को याद दिलाई उनकी औकात

बॉलीवुडबिहार के DGP ने रिया चक्रवर्ती को याद दिलाई उनकी औकात

Date:


बिहार के DGP ने रिया चक्रवर्ती को याद दिलाई उनकी औकात

पटना: सुशांत सिंह राजपूत केस में सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार को झटका देते हुए मामले की जांच केंद्रीय जांच एजेंसी CBI को दे दी है. सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने कहा अब जो सच होगा वह बाहर आ जाएगा. उन्होंने कहा बिहार पुलिस की जांच से बहुत लोगों को डर था, उनकी छटपटाहट का कारण था कि कहीं उनकी पोल न खुल जाए. वह पत्रकारों के सवालों पर इतना जोश में आ गए कि उन्होंने पब्लिक्ली एक्ट्रेस की औकात को चैलेन्ज कर दिया| गुप्तेश्वर पांडे ने कहा कि रिया चक्रवर्ती की इतनी औकात नहीं है कि वह बिहार के मुख्यमंत्री पर कमेंट करें.

नितीश ने फैसले को सराहा
बिहार पुलिस प्रमुख गुप्तेश्वर पांडे ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री की बदौलत ही आज यह केस सीबीआई तक पहुंच पाया है. उन्होंने कहा कि बिहार पुलिस जो कर रही थी वह संवैधानिक तरीके से कर रही थी. बिहार के मुख्यमंत्री की बदौलत ही आज सुशांत का मामला न्याय के समीप आकर खड़ा है.

केस पर पूरे देश की निगाहें
केस का नतीजा आने में कितना समय लगेगा, इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि केस की प्रकृति और उसके अनुसंधान के हिसाब से उसे सुलझा में समय लगता है लेकिन यह एक बेहद हाईप्रोफाइल मामला है और पूरे देश की निगाहें इस पर टिकी हुई है, इसलिए उम्मीद की जा रही है कि इसे कम समय में ही निपटाया जाएगा.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...