तीसरा मोर्चा बनाने का ऐलान कर चुके चौटाला से मिले नीतीश कुमार, सियासी गलियारे मे अटकलें तेज

फीचर्डतीसरा मोर्चा बनाने का ऐलान कर चुके चौटाला से मिले नीतीश कुमार,...

Date:


तीसरा मोर्चा बनाने का ऐलान कर चुके चौटाला से मिले नीतीश कुमार, सियासी गलियारे मे अटकलें तेज

बिहार के CM नीतीश कुमार ने इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के अध्यक्ष ओमप्रकाश चौटाला से गुरुग्राम स्थित उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस मुलाकात के दौरान जद (यू) नेता केसी त्यागी भी मौजूद रहे। यह मुलाकात बहुत खास समय पर हुई है जब ओम प्रकाश चौटाला तीसरे मोर्चे के गठन की पैरवी करते दिखाई करते दे रहे हैं साथ ही वो केंद्र सरकार को किसान विरोधी भी बता चुके हैं। इस बैठक के दौरान तीनों नेताओं ने आपस मे राजनीतिक मामलों पर भी चर्चा की ।

इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला ने एक ट्वीट किया और जानकारी दी कि बिहार के CM नीतीश कुमार और जद(यू) महासचिव त्यागी ने चौधरी ओमप्रकाश चौटाला से गुरुग्राम मे उनके आवास पर मुलाकात की उनका हालचाल जानने के साथ ही राजनीतिक मसलों पर भी चर्चा की। आपको बताया दें नीतीश कुमार और केसी त्यागी ने पूर्व में पूर्व उपप्रधानमंत्री दिवंगत देवीलाल के साथ काम किया था जोकि ओमप्रकाश चौटाला के पिता थे ।

बसपा-कांग्रेस तय करें लड़ाई किससे है हमसे या भाजपा से- अखिलेश यादव

ओमप्रकाश चौटाला ने पिछले हफ्ते ही कहा था कि आज की सबसे बड़ी आवश्यकता किसान विरोधी केंद्र सरकार से मुक्ति पाना है। केंद्र में भारतीय जनता पार्टी (BJP) नीत सरकार है जबकि बिहार में जद(यू) के साथ गठबंधन की सरकार और हरियाणा में जननायक जनता पार्टी के साथ उसकी गठबंधन की सरकार है। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री 25 सितंबर को देवीलाल की जयंती से पहले विपक्ष के नेताओं से भेंट करने की कोशिश करेंगे और उनसे एक मंच पर आने की गुजारिश करेंगे।

कोयंबटूर में सोमवार से नए कोविड प्रतिबंध लागू होंगे

आज ही जदयू के राष्ट्रीय संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा था की अगर आज बिहार मे चुनाव हो जाए तो जनता दल यूनाइटेड सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी । साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि आज भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हैं। लेकिन देश में पीएम बनने लायक कई माननीय लोग हैं, जिसमें एक बिहार के लोकप्रिय मुखमंत्री और जदयू के नेता नीतीश कुमार भी हैं |

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related