Site icon Buziness Bytes Hindi

Bihar: बीपीएससी की परीक्षा हुई रद्द, साइबर सेल को सौंपी गयी जाँच

बिहार लोक सेवा आयोग की इस बार की परीक्षा अव्यवस्थाओं की भेंट चढ़ गयी है, जहाँ पेपर लीक के चलते इस परीक्षा को रद्द कर दिया गया है। दूसरी तरफ इसके बाबत आयोग ने जानकारी देते हुये बताया कि सोशल मीडिया में पेपर वायरल होने के बाद डीजीपी से अनुरोध करके उस मामले की जाँच साइबर सेल को सौंपने का अनुरोध किया गया है, वहीं इस मामले की जाँच को लेकर 3 सदस्यीय कमेटी का गठन भी किया गया है।

वहीं आयोग ने गठित कमेटी से इस मामले की रिपोर्ट 24 घंटे में माँगी थी, लेकिन कमेटी ने महज 3 घंटे में रिपोर्ट सौंपकर इस परीक्षा को निरस्त करने को कहा। दूसरी तरफ इस मामले को लेकर सत्ता पक्ष पर विपक्ष भी हमलावर हो गया है, जहाँ विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने कहा है कि BPSC का नाम बदलकर बिहार लोक पेपर लीक आयोग रख देना चाहिये, क्योंकि सरकार फेल साबित हो रही है। 

वहीं इसके बाबत जानकारी देते हुये बिहार के डीजीपी एसके सिंघल ने कहा कि BPSC की 67 वीं संयुक्त परीक्षा को इस बार रद्द कर दिया गया है, वहीं इस पर्चे की लीक होने की खबर सही है, मामले की जाँच शीर्ष अपराध इकाई को सौंप दी गयी है।

Exit mobile version