Site icon Buziness Bytes Hindi

बिहार भाजपा बाग़ियों को अल्टीमेटम, 12 अक्टूबर से पहले वापस लौटें अन्यथा कार्रवाई


बिहार भाजपा बाग़ियों को अल्टीमेटम, 12 अक्टूबर से पहले वापस लौटें अन्यथा कार्रवाई

पटना: बिहार विधान सभा चुनाव 2020 से पहले भाजपा छोड़कर लोक जनशक्ति पार्टी समेत दूसरे दलों में जाने वाले नेताओं को चेतावनी देते हुए बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि 12 अक्टूबर से पहले सभी बागी नेता वापस पार्टी में लौटें, नहीं तो कड़ी कार्रवाई के लिए तैयार रहें।

नितीश को नेता न मानने वाले एनडीए का हिस्सा नहीं
भाजपा अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि बिहार में नीतीश कुमार ही एनडीए के नेता हैं। जो कोई भी नीतीश कुमार को अपना नेता मानता है वह एनडीए का हिस्सा है। जो नीतीश कुमार को अपना नेता नहीं मानते हैं, वह एनडीए के हिस्सा नहीं हैं।

एलजेपी से कई भाजपा बागियों को टिकट
बता दें कि लोक जनशक्ति पार्टी ने बृहस्पतिवार को बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपने 42 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया जिनमें भाजपा से हाल ही में पार्टी में शामिल हुए कई नेता भी हैं।

भाजपा के खिलाफ उम्मीदवार नहीं उतारेगी LJP
लोजपा ने बिहार भाजपा के दो वरिष्ठ नेताओं पर भी विश्वास जताया है जो पिछले दिनों पार्टी में शामिल हुए। इनमें दिनारा से राजेंद्र सिंह और पालीगंज से उषा विद्यार्थी हैं। लोजपा ने घोषणा की है कि वह उन सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी जिन पर जद(यू) चुनाव लड़ रही है। वह भाजपा के सामने अपने उम्मीदवार खड़े नहीं करेगी।

Exit mobile version