Site icon Buziness Bytes Hindi

बिग बॉस 17 :मुनव्वर फारूकी के विनर बनने पर फिक्सिंग की बात

munawwar farooqi

मनोरंजन शो बिग बॉस हमेशा विवादों में रहता है, खैर वो तो उस शो का कांसेप्ट ही है जो उसको टीआरपी दिलाता है. लेकिन सबसे ज़्यादा विवाद तब उठता है जब इस बात से पर्दा हटता है कि ये शख्स बिग बॉस का नया चैंपियन बना है. हमेशा कहा जाता है कि विनर कौन बनेगा ये पहले से ही तय हो जाता है. इसबार भी वैसा ही हुआ. बिग बॉस 17 में जब विनर के रूप में स्टैंड-अप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी का नाम सामने आया तो टीवी की दुनिया में फिर खबर फैली कि मुनव्वर का विनर बनना तो पहले से ही फिक्स था.

अब मुनव्वर फारूकी ने फिक्सिंग की ख़बरों के बीच अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है. फारूकी ने कहा कि फिक्सिंग हुई या नहीं हुई मुझे नहीं मालूम, मुझे कुछ मालूम है तो बस यही कि लोगों ने मुझे भरपूर प्यार दिया जिसकी वजह से ही मैं बिग बॉस 17 का विनर बन पाया और इसके लिए मैं अपने सभी चाहने वालों का शुक्रिया अदा करता हूँ.

बता दें कि बिग बॉस 17 के फाइनल में मुनव्वर फारुकी के अलावा अभिषेक कुमार, अंकिता लोखंडे, मन्नारा चोपड़ा और अरुण माशेट्टी पहुंचे थे। जिसके बाद टॉप 2 में मुकाबला मुनव्वर और अभिषेक के बीच था, मुनव्वर फारुकी ने अभिषेक पर बाज़ी मारकर ट्रॉफी अपने नाम की। मुनव्वर के विनर बनने के बाद बिग बॉस शो के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने दावा किया था कि बिग बॉस 17 का विनर पहले से ही फिक्स है। उनके दावे के बाद सोशल मीडिया पर भी मुनव्वर फारूकी को लेकर लोगों ने सवाल उठाने शुरू कर दिए। बाद में मुनव्वर ने कहा कि अभिषेक और मेरे पास बराबर का मौका था फिर न जाने ये फिक्सिंग की बात लोग क्यों करने लगे, बहरहाल जिन दर्शकों ने मुझे विनर बनाया मैं उनका दिल से आभारी हूँ।

Exit mobile version