Site icon Buziness Bytes Hindi

Bigg Boss 16: रात के अंधेरे में श्रीजिता और सौंदर्या ने किया लिप किस, वायरल हुआ वीडियो

Bigg Boss

टीवी की रियलिटी शो बिग बॉस अब अपनी आखिरी पड़ाव की तरफ है। वहीं घरवालों की मस्ती के साथ उनके बीच झगड़े भी आए दिन बढ़ते जा रहे हैं। साथ ही शो की टीआरपी में बने रहने के लिए कंटेस्टेंट्स अब हदें पार कर रहे हैं। बता दें कि बीते एपिसोड में अर्चना गौतम और शालीन भनोट के बीच जबर्दस्त लड़ाई देखने को मिली, जिससे गुस्से में आग बबूला होकर शालीन घर में तोड़ फोड़ मचाते हुए घर से बाहर जाने के लिए बिग बॉस से कहते हैं। तो दूसरी तरफ रात के अंधेरे में श्रीजिता डे और सौंदर्या शर्मा ने कुछ ऐसे किया कि दोनों सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो:

सोशल मीडिया पर बिग बॉस 16 का एक क्लिप तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें शिव ठाकरे, अब्दु रोजिक, सौंदर्या शर्मा और श्रीजिता डे नजर आ रहे हैं। दरअसल, इस वीडियो में दिखाई दे रहा है कि श्रीजिता और सौंदर्या एक दूसरे को लिपलॉक करती हैं, जिसे देख शिव और अब्दु चौंक जाते हैं। बता दें कि बीते एपिसोड में सौंदर्या और श्रीजिता का झगड़ा चल रहा होता है। लेकिन दोनों के बीच सुलह हो जाती है, जिसके बाद वे शिव और अब्दु के साथ मिलकर हंसी मजाक कर रही होती हैं, उसी दौरान एक दूसरे को लिपलॉक कर लेती हैं। जिसे देखकर अब्दु और शिव आश्चर्य होकर दोनों को देखने लगते हैं।

सौंदर्य ने शिव के साथ किया फ्लर्ट:

बिग बॉस के लेटेस्ट एपिसोड में सौंदर्या शिव के साथ हेल्दी फ्लर्ट करती दिख रही हैं और उनके गाल पर किस करती है। जिसके बाद अब्दु को जलन होती है फिर सौंदर्या अब्दु को भी किस करती हैं। दोनों ही बहुत खुश होते हैं और कहते हैं कि वो अब अच्छे से सो सकते हैं।

Exit mobile version